फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cbi investigation demand on teen gangraped

सामूहिक दुष्कर्म मामले में सपा, बसपा ने की सीबीआई जांच की मांग

Thu, 14 Oct 2021 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
cbi investigation demand on teen gangraped
rape3 grafic.jpeg - फोटो : rape3 grafic.jpeg
ललितपुर। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सपा और बसपा ने पदाधिकारियों ने एसपी को ज्ञापन देकर मामले को विरोधी पार्टी का षड़यंत्र बताते हुए सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली पुलिस को शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने तहरीर देकर अपने पिता, चाचा, ताऊ और सपा व बसपा से जुड़े जिले के बड़े नेताओं समेत 28 लोगों पर छह माह से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में बुधवार को झांसी के सपा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में रेलवे स्टेेशन के पास इंद्रप्रस्थ भवन पर एकत्रित होकर पैदल किया और नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने एसपी और बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से राजनीतिक विरोधियों के साथ मिलकर यह साजिश की गई है। ज्ञापन में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराए जाने का आरोप भी लगाया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि इस मामले से सपा जिलाध्यक्ष व उनके भाइयों एवं पार्टी के पदाधिकारियों का कोई लेना-देना नहीं है। किशोरी ने अपने पिता एवं उनके मित्रों व परिवार के सदस्यों समेत 25 नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ साजिश के तहत जो मुकदमा दर्ज कराया है, वह झूठा व असत्य है। ज्ञापन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सपा झांसी छत्रपाल सिंह, पूर्व विधायक रमेश कुुशवाहा, फूलसिंह नन्ना, यादवेंद्र सिंह, एडवोकेट खुशीलाल लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश सिंह यादव, रमेश ठेकेदार, पूर्व जिपं अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, खुशालचंद साहू, ऋतुराज निर्मोही, अनिल अड़जरिया, जगदीश कंचन, एडवोकेट स्वामी प्रसाद, अशोक अहिरवार, सुरेंद्र गौतम, सुनील तिवारी, अमर सिंह, धनीराम रजक, मान सिंह खैरा, निति जैन, प्रदीप जैन, प्रकाश पाल, शेर सिंह, लाखन सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पार्टी पदाधिकारी बोले-किशोरी का नार्को टेस्ट कराया जाए
पदाधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच एसआईटी या सीबीसीआईडी अथवा सीबीआई से कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि किशोरी का पुन: चिकित्सीय परीक्षण कराया जाए। यह परीक्षण चार चिकित्सकों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी से कराया जाए। पदाधिकारियों ने इतने लोगों पर आरोप लगाने वाली किशोरी का नार्को (पॉलीग्राफ) टेस्ट कराए जाने की मांग भी की।
--
मां के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाने की मांग, आज मिलेंगे डीआईजी से
पार्टी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि किशोरी के इस प्रकरण की सूत्रधार उसकी मां के मोबाइल की एक माह की कॉल डिटेल निकाली जाए। इसके अलावा सभी तथ्यों पर गहनता से जांच की मांग की। पदाधिकारियों के अनुसार समाजवादी पार्टी झांसी के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को मामले में डीआईजी झांसी को ज्ञापन दिया जाएगा।

---------------
बसपा पदाधिकारी एसपी से बोले-ये राजनीतिक षड़यंत्र है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए
झांसी। बसपा के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में बताया कि बसपा के जिलाध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ एक किशोरी द्वारा दुष्कर्म जैसी संगीन धाराओं में बीते रोज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। रिपोर्ट में कई और राजनीतिक एवं पत्रकार के नाम भी दर्ज हैं। इस संबंध में अनुरोध किया कि बसपा संविधान और न्याय प्रणाली पर विश्वास करती है। यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और बीते रोज जो 28 लोगों पर यह रिपोर्ट दर्ज की गई है, उसमें किसी राजनीतिक षड़यंत्र की आशंका है। ऐसी परिस्थितियों में मामले में निष्पक्ष जांच उच्च स्तरीय एजेंसी से कराई जाए। जांच के बाद ही दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई कराई जाए। ज्ञापन के दौरान मुख्य सेक्टर प्रभारी झांसी मंडल कैलाश नारायण कुशवाहा, संतोष, धर्मेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम, मीना, श्यामा, संतोष कुशवाहा, संतोष अहिरवार, संजय कुमार, धनीराम राजपूत, हरीशंकर, रामकिशन, दीपक अहिरवार, विनोद कुमार, करतार सिंह, कपिल कुमार (पूर्व मंडल कोऑर्डीनेटर) समेेत भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed