{"_id":"b76ebcf6f8f55131cb56fc011c2721d2","slug":"cb-encroachment-removed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी से हटाया अतिक्रमण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी से हटाया अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 06 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वार्ड नंबर बीस आजादपुरा तृतीय के अंतर्गत लेड़ियापुरा में पेवरब्रिक्स रोड पर आधा दर्जन मुहल्लेवासियों ने सड़क किनारे चबूतरों के साथ सीवर टैंक बना लिए थे। टैंकों से निकलने वाली बदबू से गली में रहने वाले सैकड़ों परिवार पीड़ित थे। लोगों के वाहन निकलने में भी परेशानी हो रही थी। मुहल्लेवासियों ने इस संबंध में नगर पालिका व तहसील दिवस में शिकायती पत्र दिए। बृहस्पतिवार को नगर पालिका के मुख्य सफाई एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर के लवानियां, सफाई निरीक्षक दिनेश कुमार बिरौनियां, अवर अभियंता विपिन कुमार, नजूल लिपिक प्रदीप सौंरियाल सहित अन्य कर्मचारी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने चबूतरे व अन्य निर्माण को हटा दिया। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि यदि अब निर्माण किया गया तो अतिक्रमण गिराने की भी धनराशि संबंधित भवन स्वामी से ही वसूली जाएगी। इसके बाद सुम्मेरा तालाब स्थित बीच के बंध के पास नामदेव समाज की शिकायत पर कर्मचारी पहुंचे। यहां मिट्टी में दबे भगवान शंकर के मंदिर को निकाल दिया और अतिक्रमण को जेसीबी से गिरा दिया गया। गंदगी फैली होने पर इसे भी दूर किया गया।