गड़बड़ी फैलाने वाले चिह्नित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने सभी थानेदारों को निर्देशित किया है कि पंचायत चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों को चिह्नित करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। गड़बड़ी फैलाने वाले तत्व सत्ताधारी ही क्यों न हो, उनको भी बख्शा नहीं जाए। आदर्श आचार संहिता का कहीं उल्लंघन न होने पाए। केवल परमिट वाले वाहनों को ही चुनाव में प्रचार की छूट दी जाएगी। इसके अलावा बगैर भवन स्वामी की इजाजत के कोई भी प्रत्याशी अथवा उसका समर्थक पोस्टर, बैनर एवं दीवार लेखन नहीं करा सकेगा। पोलिंग बूथ पर मुस्तैद पुलिस कर्मियों की लगातार मानीटरिंग की जाएगी। बूथ पर यदि कहीं कोई कमी दिखती है, उसे स्वयं ही पूर्ण करने का प्रयास किया जाना चाहिए। शांति भंग की आशंका होने पर संबंधित को भारी धनराशि के मुचलके पर पाबंद किया जाए। क्षेत्र में घटित होने वाली हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर पुलिस की निगाह रहनी चाहिए और समय रहते समस्या का निस्तारण करा दिया, जिससे छोटी - मोटी घटनाएं आगे चलकर बड़ी घटना में परिवर्तित नहीं हो सकें। सभी क्षेत्राधिकारियों से कहा गया है कि वह अपने सर्किल के थानेदारों के साथ बैठक करके शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा कर उन्हें तत्काल प्रभाव से पूर्ण कर लें। चुनाव के दौरान किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को क्षेत्र में स्वछंद विचरण न करने दिया जाए। चुनाव के मद्देनजर पुलिस की इस व्यापक तैयारी से अराजक तत्वों में खलबली मचना तय है।