{"_id":"65a5a9d22fa2c6e35e09df45","slug":"cash-stolen-by-breaking-the-lock-of-donation-box-of-panchmukhi-hanuman-temple-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-8978-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पंचमुखी हनुमान मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़ चुराई नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पंचमुखी हनुमान मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़ चुराई नकदी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चोरों ने पंचमुखी हनुमान मंदिर के गेट की कुंडी तोड़कर अंदर रखी दानपेटी चुरा ली। टूटी हुई दानपेटी पास में एक खेत में पड़ी मिली, उसके अंदर की नकदी गायब थी। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
कोतवाली अंतर्गत चौकी सदर क्षेत्र में सुरईघाट से ग्राम पनारी को जाने वाली सड़क पर पंचमुखी हनुमान मंदिर है। मंदिर के प्रति लोगों की काफी आस्था है और वे प्रतिदिन यहां पूजा-अर्चना करने आते हैं। रविवार रात मंदिर के पुजारी आनंद मालवीय पूजा-अर्चना व आरती करने के बाद मंदिर के कपाट बंद कर घर चले गए थे। सोमवार को मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम मंदिर पर होने से पुजारी सुबह करीब 4-5 बजे मंदिर पहुंच गए। यहां जब वह दरवाजे पर पहुंचे तो देखा कि मुख्य गेट की कुंडी टूटी हुई थी। अंदर देखा तो यहां रखी दानपेटी गायब थी।
मंदिर में चोरी होने की जानकारी मिलने पर वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने जब आसपास खोजबीन की तो मंदिर परिसर में स्थित ही शंकर जी के मंदिर के पीछे खेत में दानपेटी टूटी अवस्था में पड़ी मिली। डायल-112 व सदर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुजारी आनंद मालवीय ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुजारी ने बताया कि दानपेटी वर्ष में एकबार खोली जाती है। अभी उसमें करीब चार-पांच हजार रुपये रखे होंगे, जोकि चोर चुराकर ले गए।
विज्ञापन
-- -- -- -
प्रसाद वाले खोखे को भी बनाया गया निशाना
मंदिर में मुन्ना कुशवाहा नाम का एक सेवादार है, जोकि मंदिर में साफ-सफाई के साथ गोसेवा करता है। मुन्ना मंदिर परिसर में ही लकड़ी के खोखे में प्रसाद आदि सामान बेचता है। चोरों ने लकड़ी के खोखे को भी निशाना बनाया। इसमें रखा चना सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।