{"_id":"5f6f8b018ebc3e9bf00e0215","slug":"case-registered-by-court-orders-lalitpur-news-jhs177225244","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर सात आरोपियों पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर सात आरोपियों पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
court scale
- फोटो : court scale
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ावरा/ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम जलंधर में पांच माह पहले सड़क पर पड़े मिले व्यक्ति की मौत के मामले में थाना मड़ावरा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि जमीन हड़पने और उसे गांव से निकालने के लिए आरोपी उसके पति को डीजल के बहाने घर से लिवा ले गए थे। इसके बाद लाठियों से पीटकर हत्या कर दी।
थाना मड़ावरा के ग्राम पिपरट निवासी अनीता पत्नी स्व. शिवचरन ने अपर सत्र न्यायाधीश /विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी) एक्ट की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी चार संतान हैं। उसके गांव के कुछ लोग उसके पति व परिवारवालों की जमीन छुड़ाने एवं गांव से निकालने को विवाद कर चुके हैं। 12 मई 2020 को दोपहर दो बजे जब वह अपने पति व बच्चों के साथ घर पर थी, तो गांव का विजय पुत्र घूमन लोधी आया और उसके पति शिवचरन को डीजल लेने का बहाना बनाकर ले जाने लगा तो उसने मना किया, जिस पर विजय ने विश्वास दिलाया कि वह डीजल लेकर आने के बाद उसे घर छोड़कर जाएगा और वह पति को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। वह काफी देर तक नहीं आया तो करीब आठ बजे गांव की ही कल्लू पत्नी विजय लोधी उसके घर आई और कहा कि उसका पति शिवचरन जलंधर गांव व पहाड़ी के बीच पुलिया के पास मरणासन्न हालत में जमीन पर पड़ा है। जिस पर वह अपने देवर शिवराज के साथ वहां पहुंची तो पति ने उससे लड़खड़ाती आवाज में बताया कि उसे विजय, रहीश, पप्पू ने लाठी डंडों व लात-घूसों से मारा है और मारपीट करके यहां डाल दिया।
उसने वहां देखा कि मौके से रहीश पुत्र कैलाश लोधी निवासी ग्राम पिपरट लाठी लेकर भाग गया और विजय व पप्पू भी मिले, जो उसके पति को मरणासन्न हालत में उठाकर इलाज कराने के बहाने मड़ावरा अस्पताल ले गए और उसे वहीं छोड़ गए। वह पीछे से मड़ावरा सरकारी अस्पताल पहुंची तो देखा कि उसक पति की मारपीट आदि में आई चोटें के कारण मृत्यु हो गई है। उसने इस घटना की रिपोर्ट मड़ावरा थाने में दी, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई और न कोई कार्रवाई हुई। उसने बताया कि लगभग तीन वर्ष पहले पप्पू के परिवार वालों से जमीन संबंधी विवाद हुआ था और तभी से उक्त पप्पू आदि उसकी जमीन छीनकर गांव से भगाना चाहते हैं और जमीन जायजाद छीनने का प्रयास करते रहे। कोर्ट के आदेश पर मड़ावरा पुलिस ने सात आरोपियों विजय उसकी पत्नी कल्लू, रहीश, पप्पू, प्रतिपाल सिंह, सत्यपाल व इंद्रपाल के खिलाफ लाठियों से पीटकर हत्या करने, षड़यंत्र एवं हरिजन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।