फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case registered against six unidentified assailants for firing at Home Guard's house.

Lalitpur News: होमगार्ड के घर फायरिंग में छह अज्ञात हमलावरों पर रिपोर्ट

Mon, 14 Sep 2026 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Case registered against six unidentified assailants for firing at Home Guard's house.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/बार/पुलवारा। थाना बार क्षेत्र के गढ़िया स्थित ताला बंद मकान पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने पांच-छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस को जांच में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, हमलावरों के तार मध्य प्रदेश के ग्वालियर और दतिया क्षेत्र से जुड़े होने की जानकारी मिली है। पुलिस की टीमें एमपी क्षेत्र में भी हमलावरों की तलाश कर रही हैं।
गढ़िया निवासी और वर्तमान में शहर के नेहरू नगर में रहने वाले होमगार्ड तोरन सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम उनके गढ़िया स्थित मकान पर एक चार पहिया वाहन से पांच-छह लोग पहुंचे। मकान पर ताला लगा था। आरोपियों ने परिवार के एक युवक से उनके छोटे बेटे सत्यपाल उर्फ सोनू का मोबाइल नंबर मांगा और खुद को उसका दोस्त बताया। इसके बाद आरोपियों ने सोनू को फोन कर कहा कि उसका ऑनलाइन पार्सल आया है और वे उसके मकान के बाहर खड़े हैं। सोनू ने कोई पार्सल ऑर्डर करने से इनकार किया। इसके बाद आरोपियों ने ताला बंद मकान पर कई राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां चलने से मकान के गेट और दीवार पर निशान बन गए।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, हमलावर जाते समय यह कहते हुए गए कि सोनू से कह देना कि उसके पिता आए थे और सात-आठ दिन बाद दोबारा आएंगे। पीड़ित ने अज्ञात हमलावरों से स्वयं और परिवार को जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच-छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
सीसीटीवी खंगालने पर मिले सुराग, एमपी कनेक्शन की पड़ताल
वारदात की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटनास्थल से मिले खाली खोखों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार, मौके से मिले खोखे रिवाल्वर और तमंचे से चलाए गए कारतूस के हैं। हमलावर कार से आए थे। उनकी पहचान के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास और आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सूत्रों के अनुसार, फुटेज और अन्य जांच के आधार पर पुलिस को हमलावरों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। उनके तार मध्य प्रदेश के ग्वालियर और दतिया क्षेत्र से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। पुलिस की टीमें इन क्षेत्रों में भी आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

------------------------
हमलावरों की तलाश में तीन टीमें गठित
घटना की जानकारी मिलने पर सीओ तालबेहट ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था। एसपी संजीव कुमार बाजपेई ने घटना के खुलासे और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और सर्विलांस समेत तीन टीमें गठित की हैं। टीमों को हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
----------------------------
पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ घटना के वास्तविक कारण और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा कर हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
आशीष कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी, तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed