फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   case of brutally beating a young man in Lalitpur Kotwali area viral on social media

Lalitpur: युवक को घसीटकर बेरहमी से पीटने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल, मारपीट और लूटपाट का लगाया आरोप

Thu, 25 Aug 2022 10:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर। Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 25 Aug 2022 10:03 PM IST
सार

पीड़ित ने एसपी को प्रर्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बाजार में कुछ लोगों ने उसके साथ लात-घूसों से जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान सोने की अंगूठी, चांदी की चेन आदि छीन ली। इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
case of brutally beating a young man in Lalitpur Kotwali area viral on social media
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मिर्चवारा गांव में एक युवक को घसीटते हुए मारपीट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


मिर्चवारा गांव निवासी बृजेश अहिरवार पुत्र मामोद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 24 अगस्त की सुबह ग्यारह बजे वह सामान खरीदने के लिए ललितपुर आया था। जब वह काम करने के बाद शाम पांच बजे नदी के पास टैक्सी स्टैंड पर पहुंचा और टैक्सी में बैठा तो वहां पास में ही किराना दुकान का मालिक आया और उससे नाम पता पूछते हुए कहने लगा कि टैक्सी में से उतर जाए। जिस पर वह उतरकर थोड़ी दूर जाकर लघुशंका करने लगा, तभी पीछे से उसके ही गांव के तीन लोग आए और उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस बीच कुछ अज्ञात लोग और आ गए और उसके साथ लात घूसों से जमकर मारपीट की। आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान सोने की अंगूठी, चांदी  की चेन आदि छीन ली। इस दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं पीड़ित युवक ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed