फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case filed against two accused for preparing fake transport form

Lalitpur News: फर्जी परिवहन प्रपत्र तैयार करने वाले दो आरोपियों पर मुकदमा

Sun, 27 Apr 2025 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Case filed against two accused for preparing fake transport form
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। फर्जी परिवहन प्रपत्र तैयार कर देवगढ़ रोड का निर्माण करा रहे ठेकेदार सहित दो के खिलाफ कोतवाली सदर पुलिस ने खान निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। डीएम के निर्देश पर गठित की गई जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) में ऑनलाइन सत्यापित किए जा रहे खनिजों के परिवहन प्रपत्रों की जांच के लिए समिति गठित की गई थी। समिति ने लोक निर्माण विभाग में ऑनलाइन सत्यापित किए जा रहे खनिजों के परिवहन प्रपत्रों की जांच की। ललितपुर से देवगढ़ रोड का निर्माण करा रहे ठेकेदार विक्रम सिंह द्वारा प्रस्तुत खनिज परिवहन प्रपत्र कूट रचित व फर्जी पाए गए। विक्रम ने बताया कि उक्त खनिज परिवहन प्रपत्र सौरभ तिवारी से क्रय किए थे। ठेकेदार विक्रम सिंह व सौरभ तिवारी ने राजस्व को क्षति पहुंचाई थी। खान निरीक्षक सुदीप कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि खनन पट्टा धारक संतोष कुमार सिंह निवासी ग्राम लखनपुरा ने 23 फरवरी 2025 को शिकायत की थी। कहा था कि अपनी लीज से उपखनिज गिट्टी के ई-प्रपत्र एमएम-11 एक ठेकेदार को जारी किए थे। ठेकेदार ने उक्त ई-प्रपत्र एमएम-11 को सत्यापन के लिए कार्यालय लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) में प्रस्तुत किए। यहां ऑनलाइन सत्यापन में उसके उक्त प्रपत्र फर्जी पाए गए थे और ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाई गई थी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग में जाकर जानकारी की तो पता चला कि ई-एमएम-11 को ललितपुर से देवगढ़ रोड का निर्माण करा रहे ठेकेदार/फर्म में बिंदु इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड नोएडा गौतम बुद्धनगर के पक्ष में बिना मूल प्रति के सत्यापित कर बिलों का भुगतान किया गया है। इस गड़बड़ी पर डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी। समिति ने जब गहनता से जांच की तो फर्जी परिवहन प्रपत्र का खेल उजागर हुआ। पुलिस ने दोनों आराेपियों ठेकेदार विक्रम सिंह और सौरभ तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed