फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case filed against six people for forgery

Lalitpur News: जालसाजी में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 10 Jul 2023 12:48 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 10 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Case filed against six people for forgery
सफाईकर्मी की मौत के बाद महिला ने किया पत्नी होने का दावा
विज्ञापन

मृतक के पिता की शिकायत पर कोर्ट ने दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली महरौनी के अंतर्गत ग्राम कुआंघोषी निवासी ठाकुरदास ने न्यायालय को एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि उसका पुत्र श्यामलाल सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। अपनी पत्नी गुड्डी व पुत्री भारती का उल्लेख उसने राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना में किया था। लेकिन, 14 अप्रैल 2021 को गुड्डी का निधन हो गया था। 16 फरवरी 2022 को पुत्र श्यामलाल की भी मौत हो गई थी।
श्यामलाल की मौत के बाद विभाग में जमा धनराशि का भुगतान निकटतम कानूनी वारिस उसकी पुत्री भारती को होना है। लेकिन, इस बीच एक महिला प्रियंका जिसकी शादी अखलेश निवासी ग्राम सुनौरा जनपद झांसी से हुई है, उसने धनराशि का लाभ लेने के लिए खुद को उसके पुत्र श्यामलाल की पत्नी होने का दावा प्रस्तुत किया। जब उसने इसका विरोध किया तो प्रियंका द्वारा विवाह का अनुबंध 30 जून 2021 प्रस्तुत किया गया। जबकि प्रियंका की शादी 4-5 वर्ष पूर्व अखलेश से हुआ था। अखलेश के जीवित रहते हुए प्रियंका ने दूसरी शादी का अनुबंध प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में पिता ने बताया गया कि प्रियंका ने उसके पुत्र श्यामलाल की छोड़ी गई संपत्ति को हड़पने व उसकी नाबालिग पुत्री भारती का हक मारने की नीयत से अपने पिता सीताराम, भाई खिलन निवासी सुनौरा झांसी और प्रकाश निवासी ग्राम करोंदा थाना महरौनी, ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान कुआंघोषी के साथ मिलकर षडयंत्र रचा। आरोपी प्रियंका ने अपने आधार कार्ड, परिवार रजिस्टर व अन्य कागजातों पर अपने पति अखेलश के स्थान पर श्यामलाल का नाम अंकित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं अपने पुत्र भूमेश के पिता के रूप में भी श्यामलाल का नाम अंकित करा दिया। आरोपियों ने यह षडयंत्र उसके पुत्र श्यामलाल की मौत के बाद रचा है। घटना की शिकायत पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय ने पुलिस को सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। महरौनी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed