{"_id":"621933064f368f11f805ef90","slug":"case-filed-against-40-including-truck-driver-for-jamming-the-highway-lalitpur-news-jhs215700495","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे जाम करने में ट्रक चालक समेत 40 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे जाम करने में ट्रक चालक समेत 40 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घटवार-खड़ेरा हाइवे स्थित पेट्रोल पंप कर्मचारियों से विवाद के बाद हाइवे जाम लगाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक और 40 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जिजयावन निवासी कृष्णदेव सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह निर्मलश्री फिलिंग स्टेशन घटवार पर मैनेजर है। बीते रोज 23 और 24 फरवरी को रात्रि में करीब 2.15 बजे डायल 112 की गाड़ी आई और वह लोग लघुशंका के लिए चले गए। इतने में एक ट्रक संख्या एनएल 01एसी-3578 आया और उसके ट्रक चालक ने ट्रक को दोनों मशीनों के सामने खड़ा कर दिया। जिससे यातायात बाधित हो रहा था। जिस पर उसे डीजल नहीं दिया गया।
जबकि यहां एंबुलेंस की चार गाड़ियां खड़ी थीं और उनमें इमरजेंसी केस थे। ट्रक चालक गाड़ी साइड से नहीं लगा रहा था। उसके कर्मचारी सुम्मेर ने गाड़ी हटाने को कहा, तो ट्रक चालक मनोज गाली गलौज करने लगा। इतने में डायल 112 के पुलिस कर्मचारी आए और कर्मचारी सुम्मेर ने उनसे कहा कि यह व्यक्ति गाड़ी नहीं हटा रहा और पंप का कार्य बाधित हो रहा है। जिस पर डायल 112 गाड़ी को भी निकलकर जाना था। जब पुलिस कांस्टेबल सुखवेंद्र, चालक रामकिशोर ने ट्रक चालक से गाड़ी हटाने के लिए कहा तो उनसे भी अभद्रता करने लगा। जैसे तैसे पुलिस वालों ने ट्रक हटवाया तो ट्रक चालक मनोज ने अन्य ट्रक आ जाने पर हाइवे पर जाम लगा दिया।
पुलिस ने मामले में ट्रक चालक मनोज समेत 40 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।