फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case filed against 15 people including two named accused for assaulting a councillor

Lalitpur News: सभासद से मारपीट में दो नामजद समेत 15 पर केस

Mon, 14 Jul 2025 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 15 people including two named accused for assaulting a councillor
ललितपुर। नगर पालिका कार्यालय में सभासद के साथ हुई मारपीट और हमले के मामले में पुलिस ने दो नामजद और 12-15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष के स्वास्थ्य नायक की तहरीर पर सभासद के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नईबस्ती निवासी मनमोहन चौबे ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या-15 का निर्वाचित पार्षद हैं। 9 जुलाई की दोपहर को वह नगरपालिका परिषद पहुंचे। यहां अधिशासी अधिकारी के चैंबर के पास अपने शहर के लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान मंजीत करौसिया, जितेंद्र करौसिया सफाई कर्मचारी अपने साथ 12-15 अज्ञात लोगों को लेकर आए। यहां उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज की। मना किया तो आरोपियों ने लात घूसों व लाठी डंडों से मारपीट की।
विज्ञापन

मंजीत करौसिया ने हाथ में लाठी मार दी। उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। जितेंद्र करौसिया ने उनका गला दबा दिया और धमकी दी कि ज्यादा विरोध किया तो जान से मार देंगे। भय दिखाते हुए उनके गले से दो तोला सोने की चेन छीन ली। आरोपी जान से मारने धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed