फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Case against unknown people in transformer fire case

Lalitpur News: ट्रांसफार्मर में आग लगने के मामले में अज्ञात लोगों पर मुकदमा

Tue, 14 May 2024 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Case against unknown people in transformer fire case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नारायणपुरा कॉलोनी के पास लगे 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के मामले में अवर अभियंता ने अज्ञात लोगों पर चुनाव में राजनीतिक लाभ पाने का आरोप लगाते हुए तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बिजली विभाग में तैनात अवर अभियंता रामबहादुर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चुनाव में राजनीतिक लाभ के लिए कुछ असामाजिक तत्व जगह-जगह ट्रांसफॉर्मर को नुकसान पहुंचा रहे थे। सात मई की सुबह नारायणपुरा कॉलोनी पर स्थापित 400 केवीए ट्रांसफॉर्मर पर फाल्ट आने पर आपूर्ति बाधित हुई। ट्रांसफार्मर खराब होने की आशंका पर पुन:चार्ज न करते हुए स्टाफ के आने पर ट्रांसफॉर्मर में आई कमियों को दूर कराकर उक्त स्थान पर ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर मंगवा लिया गया था। जिस समय ट्रांसफॉर्मर पर मरम्मत का कार्य हो रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने काम का विरोध किया और 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर को कहीं और शिफ्ट करने को कहा। शाम को जब ट्राली ट्रांसफॉर्मर मौके पर पहुंचा तब भी लोगों ने विरोध किया और आपूर्ति सुचारु करने पर ट्रांसफॉर्मर में आग लगाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

शाम को दोनों ट्रांसफॉर्मर पर नियमानुसार लोड डालकर आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी। रात करीब 10:30 बजे फोन पर जानकारी मिली कि ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई है। इसकी सूचना उसने तत्काल फायर सर्विस विभाग को दी और आग को बुझवाया। जब उन्होंने परिस्थिति का मौका मुआयना किया तो पाया कि ट्रांसफॉर्मरों में आग स्थानीय लोगों द्वारा लगाई गई है। तहरीर में यह भी बताया कि आसपास के लोग विभाग के बकाएदार हैं। विभाग ने उन सभी पर कार्रवाई करते हुए उनके परिसर पर स्थापित संयोजन को मीटर सहित उखाड़ दिया है। इससे आक्रोशित होकर उन्होंने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। इससे बिजली विभाग को करीब 16 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
डीएम आवास के बाहर लोगों ने किया था प्रदर्शन
नारायणपुरा में बिजली न आने और ट्रांसफॉर्मर में आग लग जाने से आक्रोशित लोग जिलाधिकारी आवास के बाहर रात को एकत्रित हो गए थे। यहां लोगों ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बिजली विभाग पर आरोप लगाए थे। सीओ सदर और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने आक्रोशित लोगों को समझाया था। इसके बाद वह लौट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed