फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   car crashed in attampt to save a cow, one died

गाय को बचाने में अल्टो कार पलटी, एक की मौत, पांच घायल

Sun, 30 Aug 2020 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
car crashed in attampt to save a cow, one died
accident - फोटो : accident
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत चंदेरी रोड पर ग्राम मड़वारी के पास गाय को बचाने के चलते तेज रफ्तार कार पलट गई। इससे उसमें सवार पति की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी, मां समेत पांच लोग घायल हो गए। पत्नी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश अशोकनगर के थाना चंदेरी अंतर्गत ग्राम फतेहाबाद निवासी महेश (25) पुत्र रामदास अपनी पत्नी अंजली (24) को लेने को ललितपुर के ग्राम दैलवारा के दीनपुरा में किराए की अल्टो कार से परिजनों के साथ आया था। रविवार की शाम करीब छह बजे जब वह अपनी पत्नी अंजली, भतीजी शिवानी (10) पुत्री संतोष, चंदेरी निवासी बहनोई गोविंद (24) पुत्र भुजवल, गांव की ही गीता (44) पत्नी संतोष व अपनी मां आरामबाई (55) पत्नी रामदास के साथ अल्टो कार से चंदेरी वापस जा रहे थे। अभी वह चंदेरी रोड पर ग्राम मड़वारी के पास पहुंचे थे कि अचानक से एक गाय उनकी गाड़ी के सामने बीच सड़क पर आ गई, जिससे गाय को बचाने के चलते उनकी कार पलट गई। जिससे कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिससे पर एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल में उपचार को पहुंचाया गया। जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सकों ने महेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी अंजली की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इमरजेंसी मेडिकल आफीसर चिकित्सक डॉ. युसूफ रिजवान ने बताया कि शाम को छह घायल लाए गए, जिनमें महेश को मृत घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed