फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Capacity of Najai substation will be increased

Lalitpur News: नझाई उपकेंद्र की बढ़ाई जाएगी क्षमता

Mon, 26 May 2025 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Capacity of Najai substation will be increased
ललितपुर। नझाई बाजार स्थित 33 केवी उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि की जाएगी। यहां अलग से पैनल रूम का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही यहां जल संस्थान से अलग गेट के लिए जगह भी मिल गई है, जहां से उपखंड कार्यालय नझाई के लिए अलग से रास्ते का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन


उपकेंद्र पर अभी 10 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित है और यहां से घंटाघर, तालाबपुरा और जल संस्थान तीन फीडर संचालित हैं। हालांकि, जल संस्थान स्वतंत्र फीडर है। घंटाघर फीडर पर घरेलू और व्यावसायिक एवं अन्य श्रेणी के लगभग 5,575 उपभोक्ता हैं, जबकि तालाबपुरा फीडर पर कुल 2772 उपभोक्ताओं को बिजली दी जाती है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की संख्या के अनुसार उपकेंद्र की क्षमता काफी कम है। इस कारण ओवरलोड होने से बार-बार बिजली बाधित हो रही है। अब नझाई सब स्टेशन पर एक अन्य पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही सब स्टेशन पर दो अन्य फीडर भी बनाए जाएंगे। विभाग घंटाघर और नझाई फीडरों को दो-दो भागों में विभाजित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नझाई उपकेंद्र पर पैनल रूम बनना शुरू हो गया है। पैनल रूम में घंटाघर और तालाबपुरा फीडर के अलावा दो अन्य नए फीडरों की वीसीवी मशीनें भी स्थापित की जाएंगी। यहां ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए 33 केवी की नई वीसीवी मशीनें, सर्किट ब्रेकर, लाइटनिंग अरेस्टर, आइसोलेटर आदि उपकरण स्थापित किए जाएंगे।

---------------

नझाई सब स्टेशन की क्षमता वृद्धि की जा रही है। घंटाघर और तालाबपुरा फीडरों को दो-दो भागों में बांटकर नए फीडर बनाए जा रहे हैं। अभी पैनल रूम बनाए जा रहे हैं।
-रमेश यादव, प्रभारी अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed