फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cangress mahasampark campaign

गांव के लोगों की आवाज बनेगी कांग्रेस-बलवीर सिंह

Thu, 19 Aug 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
cangress mahasampark campaign
congress logo.jpg - फोटो : congress logo.jpg
ललितपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने बताया कि कांग्रेस गांव के लोगों की आवाज बने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में बृहस्पतिवार से तीन दिनों का महा संपर्क अभियान शुरू होगा। इसमें कांग्रेसजन 19 से 21 अगस्त तक अपने न्याय पंचायत छोड़कर दूसरी न्याय पंचायत के गांव में डेरा डालकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने जिले में प्रवासी पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए कहा कि पदाधिकारी तीन दिन तक ग्राम सभाओं के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। वहां पर दिन में हर घर दस्तक, मेरा गांव मेरा देश संवाद के अंतर्गत चौपाल लगाकर गांव में खेती किसानी एवं गांव समाज की चर्चा और समस्याओं को नोट करेंगे, विशेष लोगों से मुलाकात करेंगे और शाम को फेसबुक लाइक करते हुए दिन भर के अनुभवों को साझा करेंगे। गांव की समस्याओं पर प्रकाश डालेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन

दूसरे दिन श्रमदान एवम प्रभात फेरी लगाकर जन जागरण अभियान, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के पर राजीव गांधी सम्मान समारोह का आयोजन भी करेंगे और मेरा गांव मेरा देश संवाद फिर विशेष लोगों से मुलाकात के उपरांत फेसबुक लाइव के माध्यम से दिनभर की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए रात्रि विश्राम करेंगे। तीसरे दिन प्रभात फेरी एवं श्रमदान के उपरांत युवा संवाद मेरा गांव मेरा देश संवाद और विशेष लोगों से मुलाकात के बाद फेसबुक लाइव करते हुए शाम को विदा लेंगे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के लिए ग्राम पंचायत कमेटी का गठन भी करेंगे। जिला स्तर पर विधानसभा प्रभारियों, ब्लॉक प्रभारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, न्याय पंचायत प्रभारियों और न्याय पंचायत अध्यक्षों एवं उनकी कमेटियों को इस कार्य में लगा दिया है।इस अवसर पर जिला महासचिव एवं ललितपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राकेश रजक, महरौनी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी पुनीत देवरिया,जिला सचिव असलम खान, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष नवनीत किलेदार, सुनील अहिरवार, पवन विश्वकर्मा, राहुल सेन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed