{"_id":"68c9b33b4d600363d6057668","slug":"candidates-are-active-in-political-parties-they-knocked-on-the-doors-of-offices-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-142766-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: राजनीतिक दलों में दावेदार सक्रिय, दफ्तरों में दी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: राजनीतिक दलों में दावेदार सक्रिय, दफ्तरों में दी दस्तक
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक दलों के दावेदार सक्रिय हो गए हैं। भाजपा ने मंगलवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के दो पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक बनाते हुए दावेदारों के साथ बैठक कर सही प्रत्याशी का चयन करने के निर्देश दिए हैं। समाजवादी पार्टी ने चुनाव की रणनीति बनाते हुए पहले दिन पांच दावेदारों के आवेदन जमा किए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जहां दावेदारों से 18 तक आवेदन जमा करने को कहा है, वहीं बसपा को हाईकमान के निर्देश का इंतजार है। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरला जैन के निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव घोषित हो गए हैं। 19 से 19 सितंबर तक नामांकन पत्र जमा होंगे और 15 अक्तूबर को मतदान व 17 को मतगणना व चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। पेश है राजनीतिक दलों में उपचुनाव को लेकर चल रही तैयारियों पर एक नजर...।
0000
भाजपा ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए, आवेदन 18 तक होंगे जमा
भाजपा कार्यालय में मंगलवार सुबह से ही दावेदारों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। पत्नी का बायोडाटा सहित पार्टी में खुद की सेवाओं का भी हवाला दिया। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने उपचुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे और क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. सरला जैन की पुत्रवधू सोनाली जैन और आईएमए के अध्यक्ष राजकुमार की पत्नी नीलिमा जैन सहित कई प्रमुख दावेदार बुधवार को पार्टी कार्यालय में अपना आवेदन जमा करेंगे। जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने बताया कि दावेदारों के आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर को होगी। उसी दिन पर्यवेक्षकों की दावेदारों के साथ बैठक होगी, जिसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
0000000
सपा में पहले दिन पांच दावेदारों ने जमा किए आवेदन
सपा कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह ने उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे दम-खम के साथ चुनाव में उतरेगी। पार्टी के मूल कार्यकर्ता को ही चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि समय कम है, इसलिए कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दें। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को वार्ड वार जिम्मेदारी सौंपते हुए बताया कि अभी तक कुल पांच आवेदन आ चुके हैं, जिनमें दो अल्पसंख्यक, दो पिछड़ा वर्ग और एक आवेदन सामान्य वर्ग से हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि आगे आवेदनों की संख्या में और इजाफा होगा। इस दौरान जिला महासचिव डॉ शिशुपाल सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, मोहन घायल, मोहम्मद अनवर खान, अनुराग खरे, रोहित राठौर, नगर अध्यक्ष अभि जैन खजुरिया, जिला सचिव शाकिर अली, जिला सचिव बाबूलाल पाल, राममूर्ति तिवारी आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- --
कांग्रेस ने मांगे उप चुनाव के लिए आवेदन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ दयाराम रजक ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन 16,17 एवं 18 सितंबर शाम 5 बजे तक पार्टी कार्यालय पर जमा कराएं। कम समय होने के कारण आवेदन पैनल 18 सितंबर को रात्रि तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय लखनऊ भेज दिए जाएंगे। प्रत्याशी के नाम की घोषणा होते ही पार्टी पूरी दमदारी से उपचुनाव लड़ेगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
बसपा को सुप्रीमो के निर्देश का इंतजार
बसपा जिलाध्यक्ष अमन संतोष ने बताया कि उप चुनाव के संबंध में पार्टी हाईकमान के निर्देश का इंतजार है। उम्मीद है कि देर रात तक उपचुनाव लड़ने के संबंध में दिशानिर्देश मिल जाएंगे। इसके बाद ही आगे की आगे की रणनीति बनाई जाएगी। हालांकि, पार्टी टिकट पर दावेदार उपचुनाव लड़ने को लेकर सक्रिय हो गए हैं।