{"_id":"68c33218e0fff9a06606f6ef","slug":"call-came-on-nalsas-toll-free-number-girlfriend-does-not-talk-now-he-is-going-to-commit-suicide-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-142490-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नालसा के टोल फ्री नंबर पर आई कॉल, प्रेमिका बात नहीं करती, अब आत्महत्या करने जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नालसा के टोल फ्री नंबर पर आई कॉल, प्रेमिका बात नहीं करती, अब आत्महत्या करने जा रहा
विज्ञापन
- नालसा की पहल से आत्महत्या रोकथाम दिवस पर बची युवक की जान, पैनल अधिवक्ता ने दिया सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर ने प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या का प्रयास कर रहे एक युवक को सही राह दिखाई, जिससे युवक की जान बच गई और युवक ने सही राह पर चलकर अपने प्रेम की जगह अपने माता-पिता की सेवा करने का संकल्प लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता ने युवक को समझाया और काउंसिलिंग के लिए मनोचिकित्सक के पास पहुंचाया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आम लोगों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 15100 जारी किया गया है और इसमें कॉल करने वाले को निशुल्क विधिक सहायता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुहैया कराई जाती है। बीते रोज आत्महत्या रोकथाम दिवस के दिन बुधवार को हेल्पलाइन नंबर पर एक युवक ने फोन करके अपनी समस्या बताई। युवक का मामला जनपद से संबंधित होने के चलते कॉल को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता पुष्पेंद्र सिंह चौहान को फॉरवर्ड की गई, जिस पर अधिवक्ता ने युवक से बात की और समस्या सुनकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में बुलाया गया और उसकी बात सुनी, तो उसने बताया कि उसका पड़ोस की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह प्रेमिका के लिए तीन नौकरियां भी छोड़ चुका है। लेकिन कुछ समय से प्रेमिका ने उससे बात तक करना बंद कर दिया है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता है। अब उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है और उसे उसका प्रेम वापस नहीं मिलने के चलते आत्महत्या करने जा रहा है। उसकी बात को सुनकर अधिवक्ता ने उसे समझाया तब उसने आत्महत्या का विचार त्याग दिया। ऐसे में युवक की जान बच गई।