फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bypass contruction, ditch problem

बाईपास बनाने के लिए खोदी जा रही खाई, लोग चिंतित

Mon, 01 Mar 2021 02:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
bypass contruction, ditch problem
road.jpeg - फोटो : road.jpeg
महरौनी (ललितपुर)। नगर की मुख्य सड़क पर लगने वाले जाम से नगरवासियों को निजात दिलाने के लिए शासन ने 3.20 किलोमीटर बाईपास स्वीकृत किया गया। लेकिन बाईपास किनारे खाई खोदने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। 11.56 लाख रुपये की लागत से बाईपास सड़क का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन

टीकमगढ़ से शुरू होकर नगर के बाहर बनाए जाने वाला बाईपास को बानपुर रोड से मिलाते हुए ललितपुर से जोड़ा गया है। बाईपास सड़क पर मिट्टी डाले जाने का कार्य चल रहा है। एलएनटी मशीन से सड़क किनारे गहरी खाई खोदकर मिट्टी उठाई जा रही है। इसका आसपास के किसानों द्वारा मिट्टी उठाने का विरोध किया है। किसानों का आरोप है कि सड़क किनारे 8-10 फुट की गहरी खाई खोद दी गई है। कहीं-कहीं तो खाई इतनी गहरी खोदी गई है कि काली मिट्टी के बाद मुरम और प्राकृतिक जल भी निकल आया है । किसानों का कहना है कि खुदी खाई में अगर कोई जीव जंतु गिर जाएगा तो वह घायल हो जाएगा। स्वयं निकल भी नहीं पाएगा। खेत मालिकों ने जमीन की पैमाइश कराने की मांग उपजिलाधिकारी मो. कमर को ज्ञापन देकर की है। उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन पर किष्नु सोनी, राजा भैया, नेहा जैन, सितारा जैन, अवधेश प्रताप सिंह के हस्ताक्षर अंकित हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी से दूसरी जगह से मिट्टी लाकर सड़क बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बाई पास सड़क निर्माण के लिए बाहर से मिट्टी लाकर निर्माण कराया जाना चाहिए। तत्काल खाई को पटवाने का कार्य प्रशासन को कराना चाहिए ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीयूष शुक्ला, पूर्व जिला मंत्री भाजपा।
किसानों की जमीनों की नाप कराकर बाईपास सड़क डाली जानी चाहिए। खाई से सड़क दुघर्टनाओं की आशंका से भविष्य में जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता।
- अक्षय जैन, महरौनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed