{"_id":"68545a09e6a7a473c90b28b4","slug":"byana-nala-could-not-be-cleaned-there-will-be-problem-in-rain-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-137470-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ब्याना नाला की नहीं हो सकी सफाई, बारिश में होगी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ब्याना नाला की नहीं हो सकी सफाई, बारिश में होगी समस्या
विज्ञापन
- 20 लाख रुपये से किया जा रहा नाले की सफाई का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका भले ही शहर के ब्याना नाला की सफाई करा रही हो। लेकिन, समय से कार्य शुरू न होने से महज 30 फीसदी ही सफाई हो सकी है। अब मानसून ने दस्तक दे दी है, बारिश भी शुरुआत हो गई है। लंबे समय तक बारिश होने पर नाला पानी से लबालब हो जाएगा। इससे नाले की पूर्ण सफाई नहीं हो सकेगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सफाई का कार्य तेज कराकर जल्द पूर्ण करा लिया जाएगा।
नगर पालिका द्वारा शहर के ब्याना नाला की सफाई कराई जा रही है। 20 लाख रुपये से नाले की सफाई का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में घुसयाना स्थित ब्याना नाले से मुख्य मार्ग के पुल तक सफाई का कार्य किया गया है, जो लगभग 30 फीसदी कार्य ही हो सका है। ऐसे में अब नाला सफाई का कार्य पूर्ण होेने की उम्मीद नहीं है। कारण जिले में अब मानसून ने दस्तक दे दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया में देरी होने पर समय से कार्य शुरू नहीं हो सका है। कार्य को तेज गति से कराया जा रहा है। जल्द ही कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।
-- -
ब्याना नाले की सफाई का कार्य देरी से शुरू होने से समस्या हुई है। कार्य को अधिक तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं, जल्द ही नाला की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।-दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद