{"_id":"69a9d6d64d4c68345904eb3b","slug":"buses-resumed-on-the-third-day-of-holi-trains-became-crowded-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-152596-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: होली के तीसरे दिन शुरू हुआ बसों का संचालन, ट्रेनों में बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: होली के तीसरे दिन शुरू हुआ बसों का संचालन, ट्रेनों में बढ़ी भीड़
विज्ञापन
ट्रेनों में चढ़ने के लिए करनी पड़ी मशक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। होलिका दहन के बाद बसों का संचालन दो दिन के लिए बंद हो गया था। अब तीसरे दिन भाई दूज की पूजा के बाद बसों का संचालन बृहस्पतिवार की सुबह से शुरू हो गया। वहीं, ट्रेनों में भी जाने वालों की भीड़ बढ़ गई है। यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
होलिका दहन के अगले दिन परमा की होली पर जनपद में बसों का संचालन बंद कर दिया जाता है। इसके बाद, भाई दूज की पूजा के बाद बसों का संचालन शुरू होता है। इस बार भी होलिका दहन के बाद अगले दिन निजी बसों का संचालन कर दिया गया था लेकिन होलिका दहन के दूसरे दिन मंगलवार को चंद्रग्रहण पड़ा और बुधवार को परमा की तिथि। ऐसे में इस बार बसों का संचालन लगातार दो दिन नहीं हो सका और तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भाई दूज की पूजा होने के बाद ही बसों का संचालन शुरू किया जा सका।
ग्रामीण क्षेत्रों व मध्य प्रदेश के सागर, टीकमगढ़, मालथौन, महरौनी मड़ावरा, मदनपुर, शिवपुरी, चंदेरी जाने वाले लोगों को तीसरे दिन बसें चलने से राहत मिली। बृहस्पतिवार को अप रूट की ट्रेनों में दक्षिण एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, कुशीनगर, पंजाबमेल एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में भी खूब भीड़ रही। वहीं, डाउन रूट की ट्रेनों में महामना एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पंजाबमेल एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, कुशीनगर, पातालकोट एक्सप्रेस दक्षिण व पठानकोट एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में भी सभी कोच ठसाठस भरे रहे। जनरल टिकट वाले यात्री स्लीपर कोचों में भर गए थे। इससे स्लीपर कोच के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।