फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   burned bus

बस खंभे से टकराई, करंट से दो महिलाओं की मौत

Wed, 14 Oct 2015 01:21 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 14 Oct 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
burned bus
ललितपुर/सैदपुर। ललितपुर से गिरार जा रही एक यात्री बस विद्युत खंभे से टकरा गई, जिसमें हाईटेंशन लाइन के करंट से दो महिलाओं की मौत हो गई।   कई यात्री झुलस गए, जिनमें से चार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



मंगलवार को बस क्रमांक (यूपी 65- एच 7096) ललितपुर से गिरार जा रही थी। बस में लगभग 40 सवारियां बैठी थीं। सुबह करीब सवा 10 बजे ग्राम बालना से कुछ दूरी पर चालक ने बस को सड़क से नीचे उतार दिया, जहां वह विद्युत खंभे से टकरा गई। टक्कर से बस में हाईटेंशन लाइन का करंट प्रवाहित हो गया, जिससे सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री जान बचाने के लिए बस से नीचे कूदने लगे। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक यात्री करंट से झुलस गए। सभी झुलसे यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा ले जाया गया, जहां से गंभीरावस्था में दो महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



जिला अस्पताल ले जाते समय दोनों महिलाओं की रास्ते में ही मौत हो गई। हादसे में मृत महिलाओं की पहचान उर्मिला अहिरवार (32 वर्ष) पत्नी नंदलाल अहिरवार निवासी ग्राम खुटगुंवा व लक्ष्मी धानुक (26 वर्ष) निवासी ग्राम रमगढ़ा के रूप में हुई है। करंट से झुलसी मृतका लक्ष्मी बरार की आठ माह की पुत्री, लक्ष्मी की बहन नौ वर्षीय पूजा, लक्ष्मी की जेठानी सीमा व हनुमतगढ़ निवासी मोहन पुत्र ग्यासी को सीएचसी मड़ावरा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मामूली रूप से झुलसे लोग प्राथमिक उपचार कराकर अपने गंतव्य को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बस के यात्रियों ने बताया कि बस में करंट दौड़ने से उनके पैरों के जूते और चप्पल जल गए । बस के टायर और ट्यूब भी जल गए। इसी दौरान किसी तरह बस का विद्युत लाइन से संपर्क समाप्त हो गया, अन्यथा और भी बड़ा हादसा हो सकता था। यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि बस को उसके चालक की बजाय क्लीनर चला रहा था, जो अप्रशिक्षित था।



हादसे की जानकारी मिलने पर अपर जिलाधिकारी एमके त्रिवेदी व अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने घटनास्थल व मड़ावरा सीएचसी पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
वहीं, विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रशांत कुमार ने बताया कि हादसे का कारण बस चालक की लापरवाही है। मड़ावरा से गए विद्युत कर्मियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन घटनास्थल पर तार टूटने के कोई हालत नहीं है, बल्कि चालक ने बस को खंभे से टकरा दिया, जिससे बस तार के संपर्क में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed