फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Burn the meditation so much, do not stay anywhere on the darkness

जलाओ दिए पर रहे ध्यान इतना, अंधेरा धरा पर कहीं रह न जाए

Thu, 04 Nov 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Burn the meditation so much, do not stay anywhere on the darkness
ललितपुर। प्रकाश पर्व दिवाली आज है, ऐसे में बाजार से लेकर घरों तक उत्साह का माहौल है। ऐसे में निर्धन परिवारों की भी मदद की अपील की है। छात्रा शैली विश्वकर्मा का कहना है कि जलाओ दीये पर, रहे ध्यान इतना, अंधेरा धरा पर कहीं रह न जाए।
विज्ञापन

त्योहारों पर चायनीज वस्तुओं ने निर्धन परिवारों द्वारा बनी वस्तुओं को प्रभावित कर दिया है। ऐसे में उनकी वस्तुओं की कम बिक्री होने या न होने पर त्योहार फीका रह जाता है। ऐसे में अब इनकी दिवाली को अच्छे से मनाने व त्योहार पर उजाला लाने के लिए महिलाओं ने बीड़ा उठाया है। समाज की समाजसेवी महिलाओं ने सभी लोगों से अपील की है। अपनी दीपावली को मनाने के साथ बाजार में अपनी वस्तुएं सजाकर बिक्री की उम्मीद लगाए बैठे निर्धनों पर ध्यान दें। उनकी वस्तुएं ही खरीदें। इससे अपने घरों में रोशनी के साथ दूसरों के घरों की रोशनी का भी ध्यान रखें। मिट्टी के बने दीपक ही खरीदें। चायनीज वस्तुओं से परहेज करें जिससे सभी की दीपावली अच्छे से मन सके।
विज्ञापन

कैप्सन- वंदना विश्वकर्मा
प्रकाश पर्व दिवाली सबसे पवित्र त्योहार है। इसमें स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। अपने घरों की रोशनी के साथ दूसरों के घर की रोशनी का ध्यान रखें। वंदना विश्वकर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

चायनीज वस्तुओं की खरीददारी न करें। मिट्टी के ही दीपक जलाएं, जिससे निर्धन परिवारों के घरों में भी त्योहार ठीक से मनाया जा सके। - रीतिका शर्मा
प्रकाश पर्व दीपावली पर एक दूसरे की मदद करें। इससे अपने घरों के साथ दूसरे के घरों में भी अंधेरा न रहे, उनके घरों में रोशनी के दीप जगमगाएं। - प्रतिमा सिंह
दीपावनी पर खरीदारी करते समय ध्यान रखें कि निर्धन परिवारों द्वारा बनी वस्तुओं को ही लें। इससे उनके परिवार की दिवाली भी मन सके।
- साधना झां
दिवाली सिर्फ अमीरों के लिए ही नहीं है। त्योहार सभी के लिए है। इसलिए त्योहार में गरीब दुकानदारों से भी सामान खरीदें ताकि वह अच्छे से त्योहार मनाएं।- ज्योति पटैरिया

निर्धन परिवार के लोग भी अपनी वस्तुएं बनाकर बिक्री की आस लगाते हैं। ऐसे में सभी लोग मिट्टी के दीपक ही खरीदें, जिससे सभी की दीपावली अच्छे से मन सके। - साधना तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed