फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   burblary gandi nager

सूने मकान का ताला चटका कर उड़ाए नगदी व जेवरात

Thu, 12 Nov 2020 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
burblary gandi nager
गांधीनगर नईबस्ती के घर में चोरी के खुली पड़ी अलमारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शहर कोतवाली के मोहल्ला गांधीनगर नईबस्ती में अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये नकद, सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला गांधीनगर नईबस्ती निवासी फूलवती पत्नी पप्पू साहू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दस नवंबर को मकान का ताला लगाकर अपने मायके पूजन व भंडारे में गई थी। बुधवार की सुबह पड़ोस में रहने वाली महिला ने फोन कर सूचना दी कि घर का ताला खुला है। इस पर वह अपने भाई के साथ आई। सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। साथ ही कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की मौजूदगी में अंदर जाकर देखा तो कमरे का ताला टूटा पड़ा मिला। कमरे में रखी अलमारी का लॉक टूटा था। इसमें रखे नकद 15 हजार रुपये व सोने और चांदी के जेवरात नहीं मिले। पीड़िता ने जांच कर कार्रवाई करने व सामान बरामदगी कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed