{"_id":"5f67a2a88ebc3ee8e56a156d","slug":"bundelkhand-vikash-sena-protest-over-electric-cut-lalitpur-news-jhs1767498175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की अंधाधुंध कटौती से शहरवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
कंपनी बाग में बैठक करते बुंदेलखंड विकास सेना के सदस्य
- फोटो : LALITPUR
Link Copied
ललितपुर। कंपनी बाग में बुंदेलखंड विकास सेना ने बिजली की हो रही अंधाधुंध कटौती को लेकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग की लापरवाही से उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो गया है।
विज्ञापन
विकास सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इन दिनों भीषण उमस भरी गर्मी पड़ रही है। जब जनपद को बिजली भरपूर प्राप्त हो रही है तो क्या वजह है कि उपभोक्ताओं को बेवजह परेशान किया जा रहा है। दिन व रात में बिजली की अंधाधुंध कटौती हो रही है। जिस समय लोग भोजन करने के लिए तैयार होतेे हैं, उस समय ही बिजली चली जाती है। बिजली की इतनी कटौती हो रही है कि लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे जाते हैं। ऐसा लगता है कि विभागीय अफसरों ने इस मौसम में सुचारू आपूर्ति की तैयारी नहीं की है। यदि विभाग ने जर्जर तारों और ट्रान्सफार्मरों का रखरखाव सही तरीके से किया होता तो शायद बार-बार फाल्ट नहीं होते। कई जगहों पर कम वोल्टेज की भी समस्या बन रही है। विभाग को कमियां दूर करने में 3-4 घंटे लग जाते हैं। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ जाती हैं। उन्होंने चेतावनी कि विद्युत विभाग ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो विकास सेना उग्र आन्दोलन छेड़ने के लिए बाध्य हो जाएगी। राजकुमार कुशवाहा ने कहा कि हाल ही में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के समक्ष विद्युत विभाग के अधिकारियों की अकर्मन्यता का मामला उजागर हुआ है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने समीक्षा के दौरान कहा है कि ललितपुर में मेंटीनेन्स के अभाव में ज्यादा लाइनलॉस हो रहा है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चेताया भी है। बैठक में मुन्ना त्यागी, अमर सिंह, प्रदीप सोनी, कदीर खां, अमान साहू, विजय कुशवाहा, खुशीलाल कुशवाहा, राहुल बरार, हनुमत कुशवाहा, भैयन कुशवाहा, खुशाल बरार, कामता प्रसाद, गोलू वाल्मीकी, प्रतीक सेन, कामता भट्ट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।