फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bundelkhand, miegrate

गरीबों को खाने के लाले, अपात्र मार रहे हक

Fri, 06 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
bundelkhand, miegrate
bpl, lalitpur news - फोटो : demo
सैदपुर (ललितपुर)। बुंदेलखंड में पड़ रहे सूखे में जहां गरीबों दो जून की रोटी की जुगाड़ में पलायन को मजबूर होना पड़ रहा है, वहीं अपात्र गरीबों के हक पर डाका डाल रहे हैं। एक कोटेदार के परिजनों के नाम से 3-3 बीपीएल राशनकार्ड होने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


तहसील मड़ावरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सैदपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने एसडीएम को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम सैदपुर के उचित दर विक्रेता आर्थिक रूप से संपन्न हैं, फिर भी उनके पुत्र यशवंत एवं पुत्र वधु अपूर्वा के नाम से 3-3 राशनकार्ड जारी किए गए हैं। इनमें से दो बीपीएल श्रेणी के हैं। कोटेदार के पास चार पहिया, पिकअप वाहन, जनरेटर, लगभग 15 एकड़ सिंचित कृषि भूमि, दो बाइक, ललितपुर में बड़ा मकान, सैदपुर में चार मकान तथा दो दुकानें हैं।
विज्ञापन


इसके बाद भी विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत एवं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने पुत्र के नाम 2-2 बीपीएल श्रेणी के राशनकार्ड जिनकी कार्ड संख्या-216730129622 एवं 216730110504 है, बनवा लिए हैं। साथ ही पुत्रवधु के नाम से भी एक पात्र गृहणी श्रेणी का राशनकार्ड संख्या 216740263892 जारी कराया है। उसने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed