फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bulldozers will run on land mafia: Manohar Lal Panth

भू-माफियाओं पर चलेगा बुलडोजर: मनोहर लाल पंथ

Sat, 12 Mar 2022 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers will run on land mafia: Manohar Lal Panth
महरौनी। विधान सभा क्षेत्र महरौनी से नवनिर्वाचित विधायक मनोहर लाल पंथ ने कहा कि ये जीत क्षेत्र के मतदाताओं की है। जिस स्नेह से उन्होंने रिकॉर्ड मतों से जिताकर विधानसभा भेजा है, वह इसका कर्ज क्षेत्र का विकास कर जरूर उतारेंगे। उन्होंने कहा कि अब भू-माफियाओं की खैर नहीं है। अवैध भूमि पर निर्माण मिला तो बुलडोजर चलवाया जाएगा। वह शुक्रवार को क्षेत्र की जनता का आभार जताने के लिए समर्थकों के साथ निकले। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डीजे, ढोल ,नगाड़ों की थाप पर रंग-गुलाल खेलकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। नगर में बुलडोजर के साथ जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

सूबे में भाजपा परचम लहराने की खुशी और रिकॉर्ड मत जीतने के बाद शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ मन्नू कोरी के आवास किसरदा पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा शुरु हुआ। करीब 11 बजे नवनिर्वाचित विधायक मनोहर लाल पंथ ने इंदिरा चौराहा, मुख्य बाजार, बानपुर चौराहा, सौजना सहित पंडापचरा, मंडीरोड, कंचन पुरा, कायस्थपुरा जाकर मतदाताओं का आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने महरौनी नगर, मड़ावरा, कुम्हैड़ी, बानपुर, मड़ावरा, पाली, बिरधा नाराहट आदि कस्बा में जुलूस निकालकर जश्न मनाया। जुलूस में सबसे आगे डीजे बैंड चल रहा था इसके पीछे कुछ बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता और उनके पीछे मनोहर लाल पंथ का काफिला चल रहा था। नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा सिंह के घर पहुंचने पर मनोहर लाल पंथ का स्वागत किया गया। इंदिरा चौराहे पर खड़े समर्थकों ने माला पहना कर गुलाल लगाकर स्वागत किया। भाजपा की मंडल कमेटी और अभिषेक खजांची ने उनका माला पहनाकर का स्वागत किया।
विज्ञापन

पांच बुलडोजर बने आकर्षण का केंद्र
जुलूस में पांच बुलडोजरों में अधिकांश पर महिलाएं सवार थीं। इस दौरान कार्यकर्ता बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। जुलूस में मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, सुरेंद्र सिंह परमार, अरविंद कौशिक विधान सभा प्रभारी, देवेंद्र प्रताप सिंह, शिवा सिंह तोमर मंडल उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर पंथ, हरी शंकर सोनी, सौरभ राजा, अजीत पाठक, महेश कुमार निरंजन, देवेंद्र तिवारी, आशुतोष सिंह सेंगर, पुष्पेंद्र सिंह लोधी, दीपक सिंघई, सोनू चौबे, मनोज कुशवाहा, किरन सेन, प्रभा चंदेल, सरोज सिंह, माधवी जैन, लक्ष्मी रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed