फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bulk drug park build in lalitpur

ललितपुर में बनेगा बल्क ड्रग मेडिकल डिवाइस पार्क

Fri, 25 Sep 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
bulk drug park build in lalitpur
ललितपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललितपुर में बल्क ड्रग मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना से संबंधित प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं की स्थापना पर राज्य सरकार की ओर से प्रस्तावित सुविधाओं व इंसेंटिव का प्रस्तुतीकरण देखने के बाद प्रोजेक्ट के प्रस्ताव केंद्र को जल्द से जल्द भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यूपीसीडा के एमडी ने बीते शुक्रवार को बुंदेलखंड के ललितपुर में प्रस्तावित बल्क ड्रग मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने बताया कि 2060 एकड़ में प्रस्तावित इस पार्क की स्थापना से करीब 24 हजार करोड़ का निवेश और 31 हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। उन्होंने पार्क की स्थापना के लिए शासन के विभिन्न विभागों की भूमिका की भी चर्चा की। बताया कि अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार ने दोनों ही प्रोजेक्ट के लिए प्रस्तावित इंसेंटिव की सीएम से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने दोनों ही प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मेडिकल डिवाइस व फार्मा सेक्टर में असीम संभावनाएं
मुख्यमंत्री ने प्रस्तुतिकरण देखने के बाद कहा कि प्रदेश में मेडिकल डिवाइस और फार्मा के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। कोविड-19 तथा अन्य रोगों के मद्देनजर दवाइयों व मेडिकल उपकरणों की मांग काफी बढ़ी है। ऐसे में राज्य को बल्क ड्रग मेडिकल डिवाइस पार्क की स्थापना के लिए तेजी से तैयारी करनी होगी। इसकी स्थापना से दवाइयों और चिकित्सकीय उपकरणों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं दवाओं तथा चिकित्सा उपकरणों के उत्पादन के लिए पार्कों की स्थापना से रोजगार उपलब्ध होगा तथा प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललितपुर में जमीन चिह्नित कर ली गई है
शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पार्क की स्थापना के लिए करीब 2,000 एकड़ सरकारी भूमि की जरूरत है। इसके लिए ललितपुर में जमीन चिह्नित कर ली गई है। वर्तमान में 1200 एकड़ जमीन उपलब्ध है, जबकि शेष के लिए ललितपुर डीएम से समन्वय कर कार्यवाही की जा रही है। इससे बुंदेलखंड क्षेत्र में रोजगार के बड़े अवसर सृजित होने का रास्ता खुलेगा।

ललितपुर में 1200 एकड़ जमीन की उपलब्धता से शासन को अवगत करा दिया गया है। शेष जमीन पर कार्यवाही प्रगति पर है। मामला लगभग पूर्णता की ओर है। शासन से स्वीकृति मिलना शेष है। शासन से मिले निर्देश पर कार्य योजना तैयार की जाएगी।
- ए दिनेश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed