फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Brother and sister died suspicious condition in lalitpur cousin condition serious In Jhansi

UP: ललितपुर में भाई-बहन की संदिग्ध हालत में मौत, चचेरे भाई की हालत गंभीर, झांसी रेफर

Thu, 27 Jul 2023 01:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 27 Jul 2023 01:23 PM IST
सार

ललितपुर में भाई-बहन की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जबकि चचेरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे झांसी रेफर किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Brother and sister died suspicious condition in lalitpur cousin condition serious In Jhansi
भाई-बहन की संदिग्ध हालत में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में संदिग्ध हालत में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि चचेरे भाई की हालत गंभीर है। उसे  झांसी रेफर किया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना मड़ावरा इलाके के गांव भौंटा निवासी रीतेश (18) और पूनम उर्फ मुन्नी कस्बा मड़ावरा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करते थे। उनके साथ उनकी एक और बहन रीति (17) एवं चचेरी बहन रश्मि (20) और भाई जयहिंद (17) भी रहते थे। 
विज्ञापन


बुधवार की रात में पांचों भाई-बहन ने दाल रोटी खाई और कमरों में सोने चले गए। रात करीब तीन बजे रीतेश, पूनम और जयहिंद की हालत बिगड़ गई। उन्होंने कमर में दर्द, पेट दर्द, छाती में दर्द सहित गला रुंधने की बात कही। इस पर अन्य भाई-बहन तीनों को लेकर मड़ावरा अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में रितेश और पूनम को मृत घोषित कर दिया। जबकि जयहिंद को झांसी रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।

 

सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मौत का कारण अज्ञात बताया है। वहीं मड़ावरा में पुलिस उक्त मकान में पहुंची और मौका मुआयना कर जांच की। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामला संदिग्ध बना हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed