{"_id":"6aa9970c96a9a3cbc1003aea","slug":"broken-culvert-in-vijauri-inviting-accidents-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-163194-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दुर्घटना को आमंत्रण दे रही विजौरी की टूटी पुलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दुर्घटना को आमंत्रण दे रही विजौरी की टूटी पुलिया
विज्ञापन
जाखलौन। बिरधा विकास खंड की ग्राम पंचायत भारौन के मजरा विजौरी गांव में पिपरई से तीन किलोमीटर लंबी मंडी समिति की सड़क 20 वर्ष पूर्व बनी थी। इसकी मरम्मत आज तक नहीं करवाई गई है। सड़क और पुलिया टूटी होने से गांव वाले जान जोखिम में डालकर निकलते हैं। सबसे ज्यादा कठिनाई पढ़ने वाले बच्चों को होती है। भारौन गांव में करीब एक हजार आदिवासी सहरिया परिवार हैं। ग्रामीणों ने टूटी पुलिया और सड़क निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों को शिकायती पत्र दिए हैं। लेकिन अभी तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। डायल 112 वाहन इसी पुलिया पर अनियंत्रित होकर गिरा था। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला था।
00000
टूटी पुलिया और सड़क मरम्मत के लिए अधिकारियों को कई बार शिकायतें की गईं। हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। इस पुलिया से गुजरना जानलेवा है। जिलाधिकारी से सड़क पीडब्लूडी को सौंपने की मांग की गई है।-ओम प्रकाश यादव, पूर्व प्रधान
-- -- -- -- --
विजौरी गांव में धंसी सड़क और टूटी पुलिया से लोग परेशान हैं। दूरदराज से आने वाले रिश्तेदार अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। सड़क और पुलिया को जल्द बनवाया जाए।-शिशुपाल ग्रामीण
विज्ञापन
0000000000
वर्जन
जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर विजौरी सड़क की समस्या बताई, मंडी समिति के अधीन होने के कारण सड़क का सुधार नहीं हुआ। जिलाधिकारी से मांग है की कि इस सड़क को लोक निर्माण विभाग को सौंपा जाए। इससे आदिवासियों की गंभीर समस्या का समाधान हो सकेगा।-देवी सहरिया ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत भारोन मजरा विजौरी