फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   British officers ran the city government in Lalitpur for 71 years

Lalitpur News: ललितपुर में 71 साल तक अंग्रेज अफसरों ने चलाई शहर की सरकार

Tue, 13 Dec 2022 09:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 09:56 PM IST
विज्ञापन
British officers ran the city government in Lalitpur for 71 years
ललितपुर। नगर पालिका परिषद की नींव स्वतंत्रता संग्राम के 13 साल बाद ही पड़ गई थी। साल 1870 में नगर पालिका के गठन के लिए अधिसूचना जारी की गई। तब अंग्रेज अफसर शहर की सरकार को चलाते थे। वर्ष 1941 में पहली बार शिवदयाल तिवारी को सदस्यों ने अध्यक्ष चुना था। इसके करीब 13 माह बाद नगर पालिका की कमान पुरुषोत्तम नारायण चौबे के हाथ में आ गई। आजादी के बाद से अब तक 30 अध्यक्षों में चार बार प्रशासकों ने भी कमान संभाली थी।
विज्ञापन

सेवा निवृत शिक्षक अवध बिहारी कौशिक ने बताया कि आजादी के बाद कुछ समय तक नगर पालिका बोर्ड के अध्यक्ष का चुनाव सदस्य ही करते थे। लेकिन बाद में इसमें बदलाव किया गया और सदस्यों के साथ अध्यक्ष का चुनाव भी जनता मतदान से करने लगी।
विज्ञापन

पालिका की आय बढ़ाने के लिए बनाया गया नया भवन
घंटाघर रोड स्थित नगर पालिका का कार्यालय पुराने भवन में चलता था। सुरेंद्र नारायण शर्मा के मुताबिक करीब 22 साल पहले नगर पालिका परिषद का नया भवन बनाया गया था। इस दौरान पुराने बस स्टैंड पर नगर पालिका का दफ्तर था। नए भवन को कामर्शियल बनाया गया। जिसमें प्रथम व द्वितीय तल पर दुकानें और तीसरी मंजिल पर पालिका कार्यालय बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े तीन माह और 12 दिन अध्यक्ष रहे कुंदनलाल
वर्ष 1941 से अब तक 30 अध्यक्षों के कार्यकाल में चार प्रशासक भी शामिल हैं। इनमें से केवल सात अध्यक्ष ही पांच साल का कार्यकाल पूरा कर सके हैं। अधिकांश का कार्यकाल एक से तीन साल में ही सिमट गया। वहीं कुंदन लाल सर्राफ दो बार अध्यक्ष रहे। वह पहली बार 22 अगस्त से 04 दिसंबर 1964 तक करीब साढे़ तीन माह और दूसरी बार 23 जुलाई से चार अगस्त तक कुल 12 दिन अध्यक्ष रहे।

1970 में मनाया गया था शताब्दी वर्ष
नगर पालिका परिषद ने वर्ष 1970 में शताब्दी वर्ष मनाया था। इस समारोह में तत्कालीन चुंगी इंस्पेक्टर स्व.लालदास सोनी के बेटे नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक दीन दयाल सोनी ने बताया कि शताब्दी वर्ष समारोह को धूमधाम से मनाया गया था। उन्होंने इस समारोह की यादगार का फोटो भी साझा की।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्षों पर एक नजर
नाम कार्यकाल
शिवदयाल तिवारी 1941-42
पुरुषोत्तम नारायण चौबे 1942-47
बद्री नारायण चौबे 1947-48
बृजनंदन किलेदार 1948-50
हरदेव चौबे 1950-51
शिवदयाल तिवारी 1951-52
बद्रीनारायण चौबे 1952-53
बृजनंदन शर्मा 1953-57
डॉ.शादीलाल दुबे 1957-58
मोहम्मद इस्माईल 1964-64
कुंदनलाल सराफ 1964-64
डॉ. शादीलाल दुबे 1964-66
राय सहाब रामदास राय 1966-67
गोकुल प्रसाद 1967-68
हरदेव चौबे 1968-76
कुंदनलाल सराफ 1977-77
डॉ. शादीलाल दुबे 1988-91
अशोक कुमार पटैरिया 1991-91
जीवनधर लाल जैन 1991-1992
अशोक कुमार पटैरिया 1992-1993
गुलाम मोहम्मद गामा 1993-1994
नीलम सिंह वर्मा 1995- 2000
डॉ. सतीश कुमार सुड़ेले 2000-05
संयुक्ता समद्दार (प्रशासक) 2005-06
एसएन दुबे (प्रशासक) 2006-06
रमेश खटीक 2006-11
अवनींद्र कुमार (प्रशासक) 2011-12
सुभाष जायसवाल 2012-17
अवनींद्र कुमार (प्रशासक) 2017-17
रजनी साहू 2017-22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed