फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bridge will be built soon on Shahzad River

Lalitpur News: जल्द बनेगा शहजाद नदी पर पुल

Wed, 08 Jan 2025 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bridge will be built soon on Shahzad River
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहजाद नदी पर जल्द ही पुल का निर्माण किया जाएगा। शासन ने लघु सेतु निगम के प्रस्ताव पर स्वीकृति देने के साथ बजट जारी कर दिया है। 11.01 करोड़ से इसका निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही निर्माण शुरू किया जाएगा।
नगर के बीच से निकली शहजाद नदी पर बने मुख्य मार्ग का पुल लंबे समय से परेशानी का सबब बना हुआ है। पुल अधिक नीचा होने के साथ जीर्णशीर्ण हालत में है। इसकी रेलिंग भी कमजोर है।बारिश के मौसम में इस पुल से निकलना खतरा से खाली नहीं रहता।
विज्ञापन

अब इस ब्रिटिश कालीन जर्जर पुल से राहत मिलेगी। शासन ने पुल के निर्माण के लिए बजट जारी कर दिया है। पुल 90 मीटर लंबा, छह मीटर ऊंचा व साढ़े सात मीटर चौड़ाई में बनाया जाएगा। तकनीकी परीक्षण के बाद निर्माण शुरू किया जाएगा। पुल के निर्माण से नदीपुरा में जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

शहरवासियों में खुशी की लहर : शहजाद नदी के पुल के नवनिर्माण के लिए लंबे समय से मांग उठ रही थी। अमर उजाला ने भी कई बार पुल की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। कई संगठन व जनप्रतिनिधि भी लगातार मांग कर रहे थे। पुल के निर्माण की स्वीकृति मिलते ही शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। ---

बारिश में रास्ता हो जाता है बंद
शहजाद का पुल नदी से दो मीटर की ऊंचाई पर है। बारिश के मौसम में बांध का गेट खुलने पर पानी के साथ आती काई पुल में जमा हो जाती है। इससे पानी की निकासी नहीं हो पाती। पानी पुल के ऊपर तक आ जाता है। बांध के गेट खुलने पर रास्ता बंद हो जाता है। लोगों को तीन किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ता है।
---
नदीपुरा से कैलगुंवा तिराहा मार्ग पर शहजाद नदी के पुल निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसका बजट भी जारी हो गया है।
- सुशील श्रीवास्तव, सहायक अभियंता, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article