फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Breed improvement: Department forgets after sending 115 bulls to cow shelter

नस्ल सुधार : गोवंश आश्रयस्थल पर 115 नंदी भेजकर भूला विभाग

Sun, 16 Nov 2025 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Breed improvement: Department forgets after sending 115 bulls to cow shelter
- विशेष कार्य योजना तैयार न होने से नहीं आया है नस्ल में सुधार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शासन ने गोवंश आश्रयस्थल पर नस्ल सुधार के लिए नंदियों को भेजने व उस पर निरंतर निगरानी रखने की कार्ययोजना तैयार की थी। लेकिन पशुपालन विभाग ने आश्रयस्थलों पर जालौन व सैदपुर फार्म हाउस से 115 नंदियों तो भेज दिए। इसके बाद नस्ल सुधार पर नियमित देखभाल व निगरानी न होने के कारण कोई विशेष परिणाम सामने नहीं आए हैं।
शासन ने गोवंश आश्रयस्थल पर नस्ल सुधारने के लिए जालौन व सैदपुर से जिले के गोवंश आश्रयस्थल कल्यानपुरा, डगडगी, पिपरिया, सौजना, अमझरा में करीब 115 नंदी को भेजा था। इसमें जालौन से साहीवाल प्रजाति के 24 व हरियाना नस्ल के 91 सैदपुर फार्म हाउस से मंगाकर भेजे गए थे। शासन के आदेश पर यह छह माह से यह नंदी की आपूर्ति गोवंश में की गई है। पशुपालन विभाग ने इसकी कोई कार्ययोजना तैयार नहीं की है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के अनुसार शासन के आदेश पर गोवंश आश्रयस्थल पर इन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद जो गाय प्रजनन योग्य होगी, वह इन नंदी के संपर्क में आ जाएगी। साथ ही इन्हें जो 50 रुपये प्रतिदिन की खुराक निर्धारित अन्य गोवंश के अनुसार तय है। इन नंदी की देखभाल के भी कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है। विभाग ने नस्ल सुधार की शासन मंशा को फौरी तौर पूर्ण कर अपना पल्ला झाड़ लिया है। इन पांच गोशालाओं में करीब 500 गोवंश प्रजनन योग्य देखकर यह नंदी भेजे गए थे। इस संबंध में डॉ. भगवान सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नस्ल सुधार के लिए नंदी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत पांच गोवंश आश्रय स्थल पर 115 नंदी छोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed