फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bramin vote bank, bsp political campaign

ब्राह्मण वोट से बसपा कर रही 2022 की तैयारी

Sat, 28 Aug 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
bramin vote bank, bsp political campaign
ललितपुर। जिले में सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले पर बसपा विधानसभा की सीट पर पहले कब्जा कर चुकी है। इसे दोहराने के लिए पार्टी की ओर से शनिवार को शहर के एक होटल में ब्राह्मण सम्मेलन किया जा रहा है। सम्मेलन को बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा संबोधित करेंगे। मालूम हो कि जिले की दो सीटों पर करीब 55 हजार ब्राह्मण मतदाता हैं, इन्हें अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए बसपा ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी ने विधान सभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। ब्राह्मणों को साथ में लेकर सत्ता हासिल करने की जुगत की जा रही है। इसके चलते प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन शुरू कर दिए हैं। जहां पर बहुजन समाज पार्टी में ब्राह्मण समाज के बड़े नेताओं को भेजा जा रहा है, जो सम्मेलनों के माध्यम से ब्राह्मण समाज को पार्टी में लाने की तैयारियां कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की दोनों विधान सभा क्षेत्रों में लगभग 55 हजार मतदाता है। इनमें लगभग 24 हजार मतदाता ललितपुर विधानसभा और 31 हजार के करीब महरौनी में ब्राह्मण समाज के वोटर हैं। ब्राह्मण वोट के सहारे पार्टी विधान सभा सीट पर काबिज होने की तैयारी में है। यहां पर एक बार महरौनी क्षेत्र से बसपा से ब्राह्मण समाज से विधायक भी रह चुुके हैं। 28 अगस्त को आज बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन में आ रहे हैं। जहां पर ब्राह्मणों को साधने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को जनपद में आयोजित होने वाले प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं। बसपा कार्यालय के पास एक विवाह घर में तैयारियां की गई हैं। जहां पर मंच व कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई है। कार्यक्रम में पांच हजार लोगों की व्यवस्थाएं की गईं हैं।
----
पांच हजार लोग होंगे शामिल
बहुजन समाज पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है। जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग पांच हजार ब्राह्मण शामिल होंगे। इसके लिए पंडाल लगाया गया है। कुर्सियां भी सजाई गईं है।
---
दोनों विधासभा में पांच बार जीती बसपा
जनपद में विधानसभा ललितपुर और विधानसभा महरौनी में पांच बार जीत दर्ज की है। यहां पर वर्ष 2007 में ललितपुर में इंजीनियर नाथूराम कुशवाहा और महरौनी विधानसभा से पं. रामकुमार तिवारी ने जीत दर्ज की। वर्ष 2009 में इंजीनियर नाथूराम की मौत होने के बाद हुए उप चुनाव में उनकी पत्नी सुमन कुशवाहा विधायक बनीं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने ललितपुर और महरौनी चुनाव में पुन: जीत दर्ज की, जिसमें ललितपुर से रमेश कुशवाहा और महरौनी से फेरनलाल अहिवार विधायक बने थे।
----
बसपा से जीते दो पूर्व विधायक सपा में हुए शामिल
बहुजन समाज पार्टी से वर्ष 2012 में विजयी हुए दोनों विधानसभाओं के पूर्व विधायक पार्टी छोड़ गए हैं। ललितपुर से जीते रमेश कुशवाहा और महरौनी से फेरनलाल अहिरवार ने पार्टी का दामन छोड़कर समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। ऐसे में पार्टी को जीत के लिए और अधिक मेहनत करनी होगी।

---
कोविड नियमों का होगा पालन
सम्मेलन में संक्रमण से बचाव की व्यवस्थाएं की गईं है। शासन की गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। विवाह घर के गेट पर सैनिटाइजर रखा गया है। मॉस्क की व्यवस्था की गई है। सामाजिक दूरी बनाए रखी जाएगी। आने वाले सभी लोगों का तापमान मापा जाएगा।
दीपक अहिरवार, जिलाध्यक्ष
बहुजन समाज पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed