फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   brajnanden 20th death anniversary

ब्रजनंदन ने जेल में रहकर अंग्रेजों की कई प्रकार की झेली यातनाएं

Fri, 15 Jan 2021 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
brajnanden 20th death anniversary
सुपर मार्केट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. ब्रजनंदन शर्मा की बीसवी पुण्य तिथि मनाते कांग्रे - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सुपर मार्केट में स्वतंत्रता सेनानी ब्रजनंदन शर्मा की बीसवीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने जेल में रहकर अंग्रेजों की कई प्रकार की यातनाएं झेलीं। उनका पूरा जीवन त्याग एवं देशभक्ति से ओतप्रोत रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद कुशवाहा ने कहा कि ब्रजनंदन शर्मा ने स्वतंत्रता आंदोलन में अमूल्य योगदान दिया। समाजवादी विचारक राजेंद्र रजक ने कहा कि ब्रजनंदन शर्मा ने चौदह साल की उम्र में स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेना आरंभ कर दिया था। अंग्रेज सरकार की क्रूर यातनाओं से भी वह पीछे नहीं हटे। वर्ष 1930 से लेकर 1942 के दौरान उन्हें छह बार जेल जाना पड़ा। उन्होंने ललितपुर, झांसी, आगरा, लखनऊ, इलाहाबाद की जेलों में साढ़े छह साल बिताए।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने कहा कि ब्रजनंदन शर्मा ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रहते हुए सच्चाई के रास्ते पर चले और नगर के विकास को नया आयाम दिया। इस दौरान अरविंद सिंघई नेता, बहादुर सिंह, अक्षय दिवाकर, राकेश गदयाना, पुनीत देवलिया, अंकित यादव, विवेक व्यास, ध्रुव किलेदार, संजय जाटव, रोहित कुशवाहा, रामनरेश दुबे, ऊदल पटेल, नीलेश पटेल प्यासा, राममूर्ति तिवारी, असलम खान, प्रेम नामदेव, रमेश सेन, शिवांश तिवारी, मोहित तिवारी, अनुभव तिवारी, पीयूष चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed