फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bpl card

परिवार 2500 कार्ड 1453 के

Fri, 27 May 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 May 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
bpl card
card, lalitpur news - फोटो : demo

विज्ञापन
बांसी (ललितपुर)। तहसील तालबेहट अंतर्गत ग्राम बांसी की 50 प्रतिशत आबादी बिना राशन कार्ड के जीवन यापन कर रही है। 12 आबादी के वाले गांव में 1453 लोगों के राशन कार्ड बने हुए हैं। राशन कार्ड नहीं होने के कारण से ग्रामीणों को खाद्यान्न सामग्री के लिए परेशान होना पड़ता है।

वर्ष 2011 के शासनादेश अनुसार कुल आबादी के अस्सी प्रतिशत लोगों के राशनकार्ड बने होना अनिवार्य है। इस हिसाब से बांसी की आबादी वर्ष 2011 में 9,021 थी। इस आधार पर लगभग 21 सौ राशन कार्ड होने चाहिए, लेकिन वर्तमान में मात्र 1,453 राशनकार्ड बने हुए हैं। वर्तमान में बांसी आबादी करीब 12 हजार है। इस आधार पर लगभग 25 सौ राशनकार्ड होने चाहिए।
विज्ञापन


गांव के लोग राशन कार्ड बनवाने को लेकर अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। सात मई को मंडलायुक्त के आगमन पर ग्रामीणों ने राशनकार्ड नहीं होने की शिकायत की थी। इस पर उन्होंने मौके पर मौजूद जिला पूर्ति अधिकारी से एक सप्ताह में राशनकार्ड ग्रामीणों को उपलब्ध कराने के आदेश दिए थे, लेकिन बीस दिन गुजर जाने के बाद कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत तहसील दिवस में ग्रामीणों ने राशन कार्ड बनाने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जनहित संघर्ष समिति बांसी के सदस्यों ने ग्रामीणों के राशनकार्ड नहीं मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed