फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   boy found corona positive

कोरोना संक्रमित बालक मिला,सक्रिय मरीज दो हुए

Mon, 20 Sep 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
boy found corona positive
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमण से बीते एक सप्ताह से राहत बनी रही, लेकिन रविवार को 2612 सैंपलों की जांच में एक नौ वर्षीय वर्षीय बालक संक्रमित पाया गया है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या दो हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2612 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें आरटीपीसीआर किट से 1,306 सैपल और एंटीजन किट से 1,308 सैंपल शामिल हैं। बीते दिनों के आरटीपीसीआर सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी एक नौ वर्षीय बालक कोविड पॉजिटिव आया है। जिसे होम आइसोलेशन में उपचार दिया जा रहा है। अब तक संक्रमितों की आंकड़ा 12,710 बना हुआ है। इनमें 128 की मौत हो चुकी और 12,580 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव संक्रमित मरीजों की संख्या दो है। बीते दिनों कोविड जांच को भेजे गए आरटीपीसीआर के 2919 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। संक्रमित मिलने से रिकवरी दर भी घटकर 98.97 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed