फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   boy drowned in cheakdam

चेक डेम में डूबकर आठ वर्षीय बालक की मौत

Thu, 12 Aug 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
boy drowned in cheakdam
betwa river.jpg - फोटो : betwa river.jpg
बार (ललितपुर)। थाना क्षेत्र ग्राम मिर्चवारा में आठ वर्षीय बालक की नाले पर बने चेक डेम में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों का कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्राम मिर्चवारा निवासी माखन लाल झां का बेटा अनुश (8) बुधवार को सुबह करीब आठ बजे गांव के नजदीक बने चेक डेम के पास शौच क्रिया के लिए गया था। बताते हैं कि जहां चेक डेम पानी से भरा था वह वहीं पर हाथ धोने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया तो वह चेक डेम के पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों की चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर बच्चे के शव को पानी से निकाला। चिगलौआ पुलिस चौकी प्रभारी अजय कुमार ने शव का पंचनामा भर भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना इंचार्ज अश्वनी कुमार ने बताया कि बच्चे की पानी में डूबकर मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed