{"_id":"690cf1cfa153ade308044f4c","slug":"booths-with-more-than-1200-voters-will-be-adjusted-in-new-booths-dm-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-145649-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 सौ से अधिक मतदाता वाले बूथों का नए बूथों में किया जाएगा समायोजन : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 सौ से अधिक मतदाता वाले बूथों का नए बूथों में किया जाएगा समायोजन : डीएम
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने नए चिह्नित बूथों की सूची राजनीतिक दलों को कराई उपलब्ध, मांगे सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सत्यापन के बाद समायोजन पर विचार विमर्श व सुझाव के लिए राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने 12 सौ से अधिक मतदाता वाले बूथों को नए बूथ में समायोजित करने के लिए निर्देश दिए हैं।
जिले में ललितपुर विधानसभा में 46 व महरौनी विधानसभा में ऐसे बूथों की संख्या 47 है। 18 नवंबर को सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। 20 नवंबर को जिला निर्वाचन अधिकारी मतदेय स्थलों का प्रस्ताव अनुमोदन के लिए भेजेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, उपजिलाधिकारी महरौनी रजनीश बाजपेई, जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष अमन संतोष, कांग्रेस से अजय तोमर, सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह, अपना दल (सोने लाल) सोहन लाल निरंजन आदि मौजूद रहे।