फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   books and electric shops will be open

किताबें व विद्युत उपकरण की खुलेंगी दुकानें

Sun, 26 Apr 2020 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
books and electric shops will be open
ललितपुर। जिला प्रशासन ने जिले में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक किताबों की दुकानें खोलने एवं दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक विद्युत उपकरणों की दुकानें खोलने का निर्णय लिया है। यदि निर्धारित समयावधि के बाद दुकानें खुली पाई जाती हैं, तो संबंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने निर्देश दिए हैं कि जनपद के सभी दुकानदार किसी भी भ्रामक खबर के प्रभाव में आकर या अपुष्ट स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर दुकानें न खोलें। दुकानों के खोलने के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट रूप से आदेश जारी किए जाएंगे और उसकी मुकम्मल मुनादी कराई जाएगी। खाद्यान्न (राशन) की दुकानों के अतिरिक्त कोई भी दुकानदार बिना अनुमति के दुकान नहीं खोलेगा। यदि दुकान खोले जाने के संबंध में कोई खबर प्रसारित भी हो रही हो, तो जब तक जिला प्रशासन अनुमति न दें, उस खबर पर विश्वास न करें।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि जनपद में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक किताबों की दुकानें खोली जाएंगी। यदि किताबों की दुकानें 11 बजे से पहले या एक बजे के बाद खुली पाई गईं, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक विद्युत उपकरणों की दुकानें खोली जाएंगी। यदि विद्युत उपकरणों की दुकानें एक बजे के पहले या चार बजे के बाद खुली पाई जाएंगी, तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed