फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Body found hanging from a tree outside the village; family members cite unknown reasons.

Lalitpur News: गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला शवए परिजनों ने कारण बताया अज्ञात

Tue, 21 Apr 2026 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Body found hanging from a tree outside the village; family members cite unknown reasons.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गांव के बाहर गनगुरया के हार में महुआ के पेड़ पर रस्सी के फंदे से मानवेंद्र (32) निवासी ग्राम बिल्ला थाना बानपुर का शव लटकता हुआ मिला। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।

मृतक के चाचा रामकिशोर ने बताया कि मानवेंद्र के परिवार में शादी थी और सोमवार को बरात जानी थी। घर के सभी लोग शादी कार्यक्रम में जुटे हुए थे। रविवार को मानवेंद्र घर से निकल गया था। शाम को जब गांव की महिलाएं गांव के बाहर गनगुरया के हार में स्थित रास्ते से गुजर रही थी। तब उनको यहां लगे महुआ के पेड़ पर एक युवक का शव फंदे पर लटकता दिखाई दिया था। पास गई तो देखा कि फंदे पर लटक रहा शव गांव के ही मानवेंद्र का था। महिलाओं ने गांव आकर उसके परिजनों को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या करना बताया है। मृतक के चार पुत्री व एक पुत्र है। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं] मानवेंद्र की मौत होने पर शादी वाले घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed