फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Board Exam: District divided into 18 sectors and 12 zones

बोर्ड परीक्षा: 18 सेक्टर और 12 जोन में बांटा जिला

Tue, 13 Feb 2024 11:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Board Exam: District divided into 18 sectors and 12 zones
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बोर्ड परीक्षा कराने के लिए जिले को 18 सेक्टर व 12 जोन में बांटा गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने स्टेटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट नामित करते हुए क्षेत्र आवंटित कर दिए हैं।
22 फरवरी से परीक्षा 50 केंद्रों पर शुरू हो रही है। हाईस्कूल के 21,400 तथा इंटरमीडिएट में 14,662 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला मजिस्ट्रेट अक्षय त्रिपाठी ने 50 स्टेटिक, 18 सेक्टर व 12 जोनल मजिस्ट्रेट नामित कर दिए हैं। भूमि संरक्षण अधिकारी अनिल कुमार राय, बीडीओ तालबेहट दीपक यादव, बीडीओ बार कौशल किशोर गुप्ता, बीडीओ बिरधा रमेश यादव, चकबंदी अधिकारी बानपुर आनंद कुमार श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, चकबंदी अधिकारी महरौनी आमिर हमीद सिद्दीकी, जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज कुमार, सहायक अभियंता आरईएस सतीश कुमार जैन, नायब तहसीलदार महरौनी धीरेंद्र सिंह, बीडीओ महरौनी सौरभ बर्नवाल, प्रभारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश कुमार बघेल, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई रजनीश कुमार, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई नैयर आलम, उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्मीयता विकास केंद्र बिमल द्विवेदी, वाणिज्य कर अधिकारी प्रेमनारायण, जिला उद्यान अधिकारी परवेज खान को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया है।
विज्ञापन

एसडीएम तालबेहट राजबहादुर, तहसीलदार तालबेहट चंद्रकांत तिवारी, उप जिला मजिस्ट्रेट ललितपुर चंद्रभूषण प्रताप, तहसीलदार सदर नरेश चंद्र, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती, उप निदेशक कृषि बंसत कुमार दुबे, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अर्जुन सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट महरौनी अभिमन्यु कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण अवनीश सिंह, उप जिलाधिकारी पाली मनीष कुमार, तहसीलदार पाली सईद तनवीर हसन, उप जिलाधिकारी मड़ावरा अशोक कुमार चौधरी को जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
आरक्षित स्टाफ के तौर पर 12 अधिकारी किए गए नामित
जिला मजिस्ट्रेट ने 12 अधिकारियों को आरक्षित स्टाफ के रूप में नामित किया है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रामदास वर्मा, राज्य कर अधिकारी वाणिज्य कर राजेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार कार्यालय अधिशासी अधिकारी विक्रम सिंह को जिला मुख्यालय पर आरक्षित श्रेणी में रखा गया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी राकेश कुमार त्रिपाठी को तालबेहट, वन क्षेत्राधिकारी मड़ावरा अशोक यादव को मड़ावरा, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता चंद्रशेखर को महरौनी, सहायक चकबंदी अधिकारी ललितपुर राकेश वर्मा को पाली, सहायक चकबंदी अधिकारी ललितपुर अर्चना मिश्रा को ललितपुर, एपीओ तालबेहट बॉबी देओल को तालबेहट, एपीओ बिरधा विकास शुक्ला को पाली, एपीओ महरौनी आसिफ उसमानी को महरौनी के लिए आरक्षित श्रेणी में रखा गया है।

----------
जिला मजिस्ट्रेट ने स्टेटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट नामित कर दिए हैं। इन सभी को उनके क्षेत्र भी आवंटित कर दिए गए हैं। सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सकुशल परीक्षा कराएंगे।
ओम प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed