Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Blood storage unit could not be established at CHC Talbehat

Lalitpur News: सीएचसी तालबेहट पर नहीं हो सकी ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना

Fri, 02 Feb 2024 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Blood storage unit could not be established at CHC Talbehat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने के लिए ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना की घोषणा की गई थी, लेकिन तीन वर्ष बाद भी यह धरातल पर नहीं उतर सकी। ऐसे में मरीजों को ब्लड चढ़वाने के लिए बाहर जाना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को अधिक समस्या होती है।

मरीजों को खून उपलब्ध कराने के लिए लगभग तीन वर्ष पहले ब्लड स्टोरेज यूनिट को फ्रीजर भी उपलब्ध कराया गया था। इसके संचालन के लिए दो कर्मचारियों की नियुक्ति भी की गई थी। इसमें एक लैब टेक्नीशियन व एक लैब सहायक था।लेकिन, जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते अब तक यूनिट संचालित नहीं किया जा सका है। यहां आई मशीन धूल फांक रही है। फ्रीजर भी खराब हो चुका है। यहां सीजर प्रसव की सुविधा तो है, पर ब्लड की जरूरत पड़ने पर गर्भवती को रेफर कर दिया जाता है। समय से न पहुंचने पर जान जाने तक का खतरा बना रहता है। अन्य मरीजों को भी ब्लड के लिए मेडिकल कॉलेज व निजी अस्पतालों में झांसी जाना पड़ता है।
विज्ञापन

---
सीएचसी तालबेहट में अन्य ब्लॉक के भी मरीज आते हैं। ऐसे में यहां ब्लड स्टोरेज यूनिट को संचालित कराया जाना आवश्यक है।
- भास्कर मिश्रा
---
मरीजों को ब्लड की आवश्यकता पड़ने पर रेफर कर दिया जाता है। कई मरीज समय से नहीं पहुंच पाते। रक्त स्टोरेज यूनिट को चालू कराया जाए।
- सुरेंद्र तिवारी
---
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना की जानकारी नहीं है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवकाश पर हैं, मामले की जानकारी दी जाएगी।
- डा. वीरेंद्र सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed