{"_id":"65f375fb4b6dd76255055c54","slug":"block-level-quiz-competition-of-national-invention-campaign-today-in-gic-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-111818-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: राष्ट्रीय अविष्कार अभियान की ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता जीआईसी में आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: राष्ट्रीय अविष्कार अभियान की ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता जीआईसी में आज
विज्ञापन
विद्यालय स्तर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ रहे कक्षा 6, 7, 8 के छात्र-छात्रा करेंगे प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षाओं में अध्यनरत उत्कृष्ठ छात्र-छात्रा राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता परीक्षा शुक्रवार की सुबह राजकीय इंटर काॅलेज में आयोजित की जाएगी और इसमें ब्लॉक जखौरा अंतर्गत विद्यालयों के छात्र-छात्रा शामिल होंगे।
उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में वैज्ञानिक मनोवृति के विकास के लिए शासन के निर्देश पर जिले के सभी उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अध्यनरत उत्कृष्ठ छात्र-छात्राओं की राष्ट्रीय अविष्कार अभियान की क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह क्विज प्रतियोगिता शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर में सुबह 9 बजे से शुरू होगी। जिसमें ब्लॉक जखौरा अंतर्गत उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के कक्षा 6, 7, 8 के ऐसे छात्र जोकि विद्यालय स्तर हुई क्विज प्रतियोगिता में कक्षा में उत्कृष्ठ आए थे वह शामिल होंगे। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से एक, कक्षा 7 से दो और कक्षा आठ से तीन या किन्हीं दो कक्षाओं से अधिकतम 6 बच्चे प्रतिभाग करेंगे। क्विज प्रतियोगिता के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई गई। इसके लिए परीक्षा व्यवस्थापक, सहव्यवस्थापक, प्रमाण पत्र लेखन, सूची निर्माण र्का, मूल्यांकन कार्य, परीक्षक और बच्चों का सूचीबद्ध विवरण एवं कार्रवाई रजिस्टर तैयार करने, परीक्षा कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी के लिए शिक्षकों को तैनात कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा भुवनेंद्र अरजरिया ने बताया कि राष्ट्रीय अविष्कार अभियान की क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जीआईसी में किया जाएगा। इसमें ब्लॉक जखौरा अंतर्गत विद्यालयों के छात्र उपस्थित होंगे। तीन चरणों में आयोजित होने वाली क्विज प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले छात्र-छात्राएं जिला स्तर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में शामिल होंगे।