{"_id":"5e0ba54a8ebc3e881f4dcd0c","slug":"black-cobra-win-defeat-chatriya-tiger-lalitpur-news-jhs1563659132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक कोबरा ने क्षत्रिय टाइगर्स को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक कोबरा ने क्षत्रिय टाइगर्स को हराया
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन आफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि।
- फोटो : LALITPUR
बार/पुलवारा। कस्बा बार में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में चल रहे बार प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को ब्लैक कोबरा ने क्षत्रिय टाइगर्स को दो रन से हराया। दूसरा मैच जय मां पीतांबरा कंसट्रक्शन को पांच विकेट से हराकर मथुरा सेमरा रॉयल चैलेंजर्स ने जीता।
मैच का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय पटैरिया, विधानसभा प्रभारी हरिश्चंद्र रावत और अशोक रावत ने किया। ब्लैक कोबरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरे सलामी बल्लेबाज रानू राजा 9 गेंदों में 9 रन व राहुल यादव बिना खाता खोले आउट हो गए। डग्गी राजा 3 गेंद खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन वापस हो गए। एक समय ऐसा आया, जब लग रहा था कि ब्लैक कोबरा 70 रन के भीतर ही सिमट जाएगी, लेकिन टीम के कप्तान रोहित यादव ने एक छोर पर खड़े रहकर 29 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। उनका साथ मोहम्मद एजाज 15 गेंदों में 28 रन ने दिया। ब्लैक कोबरा ने 14 ओवरों में 7 विकेट खोकर 129 रन बनाए।
जवाब में लक्ष्य भेदने उतरे क्षत्रिय टाइगर के सलामी बल्लेबाज अमित कुमार ने आते ही 14 चौकों एवं चार छक्कों की मदद से 56 गेंदों में नाबाद 97 रन का टूर्नामेंट का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाया। लेकिन, ब्लैक कोबरा के स्टार गेंदबाज सतीश विश्वकर्मा के आगे क्षत्रिय टाइगर के बाकी बल्लेबाज जल्दी- जल्दी पवेलियन वापस लौट गए। सतीश विश्वकर्मा ने 4 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट झटके। क्षत्रिय टाइगर के सलामी बल्लेबाज गुड्डू राजा 3 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन वापस हो गए। रानू राजा 3 गेंदों में 1 रन, रवि राजा और कप्तान 2 गेंदों में बिना खाता खोले ही आउट हो गए। स्थिति यह आई की क्षत्रिय टाइगर ने 14 ओवर में 6 विकेट खोकर 127 रन बना पाए। ब्लैक कोबरा ने यह मैच 2 रन से जीत लिया। ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार क्षत्रिय टाइगर के सलामी बल्लेबाज अमित कुमार को दिया गया, जिन्होंने नाबाद 97 रन की पारी खेली जो इस टूर्नामेंट का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।
विज्ञापन
दूसरा मैच मथुरा सेमरा रॉयल चैलेंजर्स एवं जय मां पीतांबरा कंस्ट्रक्शंस के मध्य खेला गया। जय मां पीतांबरा कंस्ट्रक्शन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 56 रन ही बना सकी, जिसमें पुष्पेंद्र यादव 33 रन का पारी में सर्वोच्च स्कोर रहा। मथुरा सेमरा रॉयल चैलेंजर्स की सधी हुई गेंदबाजी एवं फील्डिंग के चलते जय मां पीतांबरा कंस्ट्रक्शन के कप्तान अजीत यादव ने 1 रन, निर्मल रैकवार ने 12 गेंदों में 2 रन, रविंद्र राजा ने 12 गेंदों में 5 रन एवं सीतू तिवारी 2 रन बनाकर पवेलियन वापस हो गए। जय मां पीतांबरा कंस्ट्रक्शन के खिलाड़ी 12 ओवरों में मात्र 56 रन ही बना पाए।
जवाब में मथुरा सेमरा रॉयल चैलेंजर्स ने 8.1 ओवर में 5 विकेट खोकर ही मैच अपने नाम कर लिया। मैच को जिताने में गौरव राजा 7 रन, मोंटू राजा 17 गेंदों में 26 रन एवं पवन राजा 6 गेंदों में 13 रन का सहयोग रहा। इस मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार रॉयल चैलेंजर्स के बॉलर महेंद्र दिवाकर को दिया गया।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसोदिया, गुड्डे राजा चौहान, राहुल जैन, रोहित गुप्ता, केपी राजा, राहुल यादव, सत्येंद्र राजा, आशीष सेठ, हेमेंद्र राजा, फारुख अली, रहीस अली, रामलखन यादव, अभिषेक राजा, राकेश पटैरिया आदि मौजूद रहे।
सर्दी में भी डटे रहे क्रिकेट प्रेमी
कस्बा बार में चल रहे बार प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में क्रिकेट प्रेमी सैकड़ों की संख्या में मैच देखने मौजूद रहे। कड़ाके की ठंड में क्रिकेट प्रेमियों में क्रिकेट के प्रति जूनून देखने को मिला। मंगलवार को पूरे दिन सूरज नहीं निकला। सर्द हवाएं चलती रहीं। लेकिन, क्रिकेट प्रेमी गांधी मैदान में बड़ी संख्या में मैच देखने के लिए डटे रहे।