फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bjp state president swatantra dev singh

सपा, बसपा की सरकारों ने क्षेत्र का विकास नहीं सोचा: प्रदेशाध्यक्ष

Wed, 03 Mar 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
bjp state president swatantra dev singh
कायक्रम को संबोधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : LALITPUR
बिरधा (ललितपुर)। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कस्बा बिरधा में लौह पुरुष की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों की सरकारों ने क्षेत्र के विकास के बारे में कभी नहीं सोचा। जबकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की शुरुआत कर देश को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया है। आत्मनिर्भर भारत का ही परिणाम है कि आज दुनिया के 100 से अधिक देशों को हमारा देश कोविड की वैक्सीन पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने विकासखंड परिसर में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पीतल से निर्मित प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के तहत एक करोड़ 25 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित किए गए हैं। ललितपुर में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार ने हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का फैसला किया है। जिले में दो हजार एकड़ से भी बड़ा ड्रग पार्क स्थापित किया जाएगा। इसके निर्माण पर 24 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक का निवेश होगा और लगभग 31 हजार युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सरदार पटेल की प्रतिमा जयराम सिंह निरंजन ब्लाक प्रमुख बिरधा ने सभी अतिथियों को भेंट की। इस अवसर पर प्रांतीय सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, अजय पटैरिया, जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, प्रदीप चौबे, हरिराम निरंजन, देवेंद्र सिंह, दीवान विक्रम सिंह मदनपुर, रमेश खटीक पूर्व चेयरमेन, सुरेश टोंटे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विधानसभा चुनाव का रिहर्सल है पंचायत चुनाव जैसा: स्वतंत्र देव
ललितपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आगामी विधानसभा चुनाव का रिहर्सल जैसा है। हम निश्चित रूप से पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव की भांति पंचायत चुनाव में भी जीत हासिल करेंगे। विधानसभा चुनाव में भी जीत प्राप्त कर प्रदेश में पुन: सरकार बनाएंगे।
एक होटल में भाजपा क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त भारत की ओर अग्रसर है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को मिल रहा है और इससे भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। गांव, गरीब, किसान, शोषित, पीड़ित, वंचित, महिलाओं एवं युवाओं समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए पार्टी की सरकारें काम कर रही हैं। हम सभी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां कर रहे हैं। प्रदेश महामंत्री व क्षेत्र की प्रभारी प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक काम करने वाली पार्टी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग सारे बूथों पर पार्टी के बूथ गठन का सत्यापन हो चुका है।
संचालन क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने किया। इस मौके पर मुखलाल पाल, अशोक राजपूत, अनीता गुप्ता, अनिल यादव, आनंद सिंह, शिवमहेश दुबे, इंद्रपाल पटेल, पूनम द्विवेदी, जेपी अनुरागी, जयंती वर्मा, संजीव उपाध्याय, पवन प्रताप सिंह, पूनम संखवार, मोहित सोनकर, सुनील तिवारी, राजेश सिंह भदौरिया, मोहित पांडेय, अनूप अवस्थी, दीप अवस्थी, कमलेश सक्सेना, धर्मेंद्र गोस्वामी, सुनील कुशवाहा, गोविंद प्रजापति, रामकुमार द्विवेदी एवं अखिलेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
-----------
जगह- जगह प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
तालबेहट। जनपद आगमन पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वत्रंत देव सिंह का भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जय कुमार सिंह के निवास पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

मंगलवार को जिले के दौरे पर आए प्रदेशाध्यक्ष को जय कुमार सिंह ने स्मृति चिह्न भेंट किया। स्वागत करने वालों में चंद्रशेखर पंथ, धर्मेश द्विवेदी, विनोद अगरिया जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ, डा प्रीतम कुशवाहा मंडल अध्यक्ष, सुशील अग्निहोत्री, विजय सिंह गोलू भैया, सुमित गुप्ता, मुलायम राजपूत पूराकलां, मुक्ता सोनी अध्यक्ष नगर पंचायत तालबेहट, विजय मिश्रा, रवि अगरिया, मनोज त्रिपाठी, प्रभात गोस्वामी, अनुपम लिटौरिया, बृजेंद्र सिंह, जहेंद्र सिंह, सुरेंद्र चौबे, राजू चौबे, दिवाकर नाथ, भानू प्रताप सिंह, प्रदीप अगरिया, रामू खटीक, मीनू वाल्मीकि, शोभाराम राजपूत, रविशंकर अगरिया, खुशीराम नायक, राजू लिटौरिया आदि प्रमुख रहे।

ग्राम बिरधा में पूजन करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह साथ में राज्यमंत्री मनोहरलाल प?

ग्राम बिरधा में पूजन करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह साथ में राज्यमंत्री मनोहरलाल प?- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed