फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bjp prepare for block after winning in jila panchayat

अब ब्लॉकों पर भाजपा का परचम फहराने की तैयारी

Mon, 28 Jun 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
bjp prepare for block after winning in jila panchayat
ललितपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हथियाने के बाद अब भाजपाइयों के हौसले बुलंद हैं। अब ब्लॉक प्रमुखों की कुुर्सी पर पार्टी का परचम फहराने के लिए पार्टी के नेता जुट गए हैं। सब कुछ ठीकठाक रहा तो उनकी रणनीति कामयाब हो सकती है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले जिला पंचायत चुनाव को लेकर सक्रिय भाजपा नेताओं ने अपनी रणनीति के तहत सपा का चक्रव्यूह भेद कर कुर्सी पर कब्जा कर लिया। अब पार्टी के नेताओं की कोशिश है कि सभी छह ब्लॉकों पर प्रमुख भाजपा विजयी हो, इसको लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार सभी ब्लॉकों के लिए प्रत्याशी भी चयनित कर लिए गए हैं, लेकिन इसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई। माना जा रहा है कि सपा के मोहरे खुलने के बाद पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने बताया कि 15 जुलाई तक सभी ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव होने की संभावना है। पार्टी की कोशिश है कि ऐसे प्रत्याशियों का चयन हो जो बहुमत से विजयी हो सके। उन्होंने कहा कि सभी छह ब्लॉकों पर पार्टी प्रत्याशी जिताने की रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन

.............
प्रत्येक ब्लॉक के लिए तीन-तीन दावेदारों का पैनल पार्टी मुख्यालय भेजा गया है। इनमें से एक प्रत्याशी का नाम चयन होने के बाद उसकी घोषणा की जाएगी। पार्टी की कोशिश है कि सभी ब्लॉकों पर भाजपा का प्रत्याशी विजयी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार जैन, जिलाध्यक्ष भाजपा
..................
जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर मात खाने के बाद सदमे में सपाई
ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के लिए हाईकमान के निर्देश का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पार्टी प्रत्याशी का पर्चा दाखिल न होने से सपाई सदमे में हैं। जिलाध्यक्ष को पदमुक्त करने के बाद अब पार्टी के नेताओं को ब्लॉक प्रमुख के लिए हाईकमान के निर्देशों का इंतजार है।
जिले में पांच जिला पंचायत सदस्य जीतने के बाद भी अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी का पर्चा दाखिल न हो पाना सपा के लिए करारी मात जैसा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि अध्यक्ष सपा का होता तो कई ब्लॉकों में प्रमुख भी सपा के चुने जा सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सपा प्रत्याशी रहीं अतल देवी के पुत्र राजेश यादव ने बताया कि अभी तक पार्टी के नेता जिला पंचायत चुनाव को लेकर उलझे थे। ब्लॉक प्रमुख को लेकर अभी कोई रणनीति नहीं बनाई जा सकी। इस संबंध में अब पार्टी हाईकमान के निर्देशों का इंतजार है। संभावना है कि जल्द ही नए अध्यक्ष की ताजपोशी हो जाएगी, उनके निर्देशन में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव संपन्न होगा।

..........
ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर पार्टी की कोई रणनीति नहीं बनी है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। पार्टी की कोशिश होगी कि ब्लॉक प्रमुखों पर अधिक से अधिक सपा प्रत्याशी विजयी हों।
जगदीश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष - सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed