फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BJP in Lalitpur Sadar and Mehrauni seat Brilliant victory

Lalitpur Election Result: ललितपुर सदर सीट पर भाजपा ने रचा इतिहास तो महरौनी में अपना रिकार्ड तोड़ा, जानें कैसे खिला कमल

Fri, 11 Mar 2022 12:55 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 11 Mar 2022 12:55 AM IST
सार

सदर विधानसभा सीट पर भाजपा के रामरतन ने 176550 मत पाकर जहां इतिहास रच दिया, तो महरौनी में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने 184778 मत पाकर पुराना रिकार्ड दोहराया। जानकारी के अनुसार सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामरतन कुशवाहा पहले ही राउंड में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के रमेश कुशवाहा से 2100 मतों से आगे हो गए। इसके बाद हर राउंड में भाजपा का ग्राफ बढ़ता ही गया।
 

विज्ञापन
BJP in Lalitpur Sadar and Mehrauni seat Brilliant victory
ललितपुर की सदर व महरौनी विधानसभा सीट पर भाजपा की शानदार जीत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव में एक बार फिर ललितपुर में मतदाताओं ने भाजपा को बड़ी जीत दिलाई। सदर विधानसभा सीट पर भाजपा के रामरतन ने 176550 मत पाकर जहां इतिहास रच दिया, तो महरौनी में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने 184778 मत पाकर पुराना रिकार्ड दोहराया। जनपद में भाजपा की शानदार जीत पर कार्यकर्ता  ढोल-नगाड़े और अबीर गुलाल के बीच झूमते नजर आए।  

विज्ञापन


पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी ने बनाई बढ़त
अमरपुर स्थित विशिष्ट गल्ला मंडी परिसर में बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामरतन कुशवाहा पहले ही राउंड में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के रमेश कुशवाहा से 2100 मतों से आगे हो गए। इसके बाद हर राउंड में भाजपा का ग्राफ बढ़ता ही गया। 35 राउंड तक भाजपा का सपा के रमेश कुशवाहा पीछा करते रहे, लेकिन 36वें राउंड में बसपा के चंद्रभूषण सिंह गुड्डू राजा का ग्राफ बढ़ना शुरू हो गया। अंतिम 42 वें चक्र में भाजपा के रामरतन ने बसपा के चंद्र भूषण सिंह गुड्डू राजा को 1,07,215 मतों से पराजित कर दिया। 
विज्ञापन


उधर, महरौनी विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने पहले ही राउंड में बढ़त बनानी शुरू कर दी। इस बाद उनका ग्राफ लगातार बढ़ता ही गया। पहले राउंड से ही सपा के रामविलास रजक को पीछे कर दिया, लेकिन नवें राउंड में बसपा से उनका मुकाबला शुरू हुआ। लेकिन मतों के अंतर ने बसपा को आगे नहीं आने दिया। घड़ी की सुई की तरह भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ता गया। अंतिम 41वें राउंड में 1,84,778 मत पाकर मनोहर लाल पंथ ने अपना ही पुराना रिकार्ड तोड़ दिया। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा की किरन खटीक को 1,10,451 मतों से करारी शिकस्त दी। सदर का दोपहर करीब 3.30 बजे तो महरौनी का शाम 5.30 बजे अंतिम परिणाम घोषित किया गया। चुनाव परिणाम सुनते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अबीर गुलाल उड़ाकर ढोल नगाड़ों पर समर्थक खुशी से झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशियों को 2017 से ज्यादा वोट मिले
ललितपुर भाजपा के रामरतन को वर्ष 2017 में 156942 मत मिले थे, जबकि इस बार उन्हें 19608 मत अधिक मिले। उन्होंने अपना रिकार्ड तोड़ा। वहीं महरौनी के मनोहर लाल पंथ को 2017 में 159291 मत मिले थे, जबकि इस बार उन्हें 25487 मत अधिक मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed