फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bjp health volinteers prepared for corona third waves

कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए स्वंय सेवक तैयार

Tue, 31 Aug 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
bjp health volinteers prepared for corona third waves
भाजपा स्वंय सेवकों को संबोधित करते पार्टी पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। भाजपा स्वास्थ्य सेवक संगठन के संयोजक डॉ. दीपक चौबे ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि संगठन भी स्वास्थ्य एजेंसियों के समानांतर मरीजों की सेवा करने का प्रयास करेंगा। इसके लिए विभिन्न योजनाओं के बारे मे उन्होंने जानकारी दी। वह स्वास्थ्य स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण शिविर के समापन पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि पिछली बार कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हम मानसिक रूप से इतने तैयार नहीं थे फलस्वरूप हमें काफी नुकसान झेलना पड़ा। इसी को चुनौती मान कर पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को प्रारंभिक सावधानी की जानकारी दे रही है ताकि इस बार किसी तरह से भी कोरोना के प्रभाव को खत्म किया जाए। उन्होंने स्वयंसेवकों से आग्रह किया हम लोग आमजन में जागृति फैलाने का कार्य करेंगे। इन कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य संबंधित दवा किट, शरीर का तापमान व ऑक्सीजन की जानकारी लेने के लिए सामग्री वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने कहा कि पार्टी ने आमजन के स्वास्थ्य सेवार्थ संकल्प लिया है और इसी के तहत हर जगह एक महिला व एक पुरुष स्वयंसेवक का मनोनयन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री बंशीधर श्रीवास, महेश भैया, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, देवेंद्र गुरु, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रावत, दीपक सिंघई बाबी, डॉ. तेजस्व श्रीवास्तव, मनोज पंचम, अनुराग चतुर्वेदी, राखी ताम्रकार, राजेश लिटौरिया, दिनेश गोस्वामी, सम्राट बनाफर, नितिन पंथ, राहुल खिरिया, रवि साहू, बाबी बबेले, रानू तिवारी, रोहन रावत, राजकुमार नामदेव, अर्चना राजपूत, पार्वती खटीक, आमिर खान, रघुराज, आरती विश्वकर्मा, लक्ष्मी राजपूत, शापिना, उर्मिला, रेखा परिहार, सुनीता परिहार, प्रभा, चंद्रप्रभा, रामेश्वर सोनी, स्वाति सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed