फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bjp election propogenda

भाजपा ने फिर जताया रामरतन और मन्नू पर भरोसा

Sun, 22 Jan 2017 11:40 PM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 22 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
bjp election propogenda
बीजेपी - फोटो : demo pic
तमाम अटकलों और दावों पर विराम लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर ही अपना दाव लगाया है। ललितपुर से रामरतन कुशवाहा और महरौनी से मनोहर लाल पंथ मन्नू को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रत्याशी पिछले चुनाव में ललितपुर में तीसरे और महरौनी में दूसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन


भाजपा पिछले 21 साल से ललितपुर विधानसभा व 15 साल से महरौनी विधानसभा पर जीत का स्वाद नहीं चख सकी है। इसके बावजूद दोनों विधानसभा सीटों पर तमाम दावेदारों की लिस्ट के बीच प्रत्याशी को लेकर रोज नई चर्चा सामने आ रही थी। रविवार को टिकट घोषित होने के बाद तमाम अटकलों पर विराम लग गया। रामरतन कुशवाहा ने पिछले विधानसभा चुनाव में तीसरा स्थान पाया था और 2007 में भाजपा का जो वोट बैंक आठ प्रतिशत तक लुढ़क गया था उसे 19 फीसदी तक पहुंचाया था। उन्हें 54,413 वोट मिले थे। वहीं मन्नू पंथ महरौनी विधानसभा पर मजबूत उम्मीदवार बनकर उभरे। उन्होंने महरौनी विधानसभा से पिछले विधानसभा चुनाव में 69,110 वोट पाए। जबकि जीत दर्ज करने वाले बसपा के फेरन लाल अहिरवार को 70,847 वोट मिले थे। मन्नू केवल 1737 वोट से चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन


सिटिंग विधायक पर नहीं जताया भरोसा
बसपा से सदर विधायक रमेश कुशवाहा ने टिकट कटने पर भाजपा का दामन थामा। उनके राजनैतिक संरक्षक स्वामी प्रसाद मौर्या के भाजपा में आने के बाद रमेश कुशवाहा का टिकट पक्का माना जा रहा था। उम्मीद जताई जा रही थी, कि भाजपा आलाकमान बसपा छोड़कर आए रमेश कुशवाहा पर दाव आजमा सकती है। भाजपा की जिला इकाई के लोग भी रमेश कुशवाहा की टिकट को पक्का मानकर चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकजुटता पर रहेगी नजर
भाजपा के जिला संगठन पर हमेशा से गुटबाजी का आरोप लगता रहा है। इसी गुटबाजी के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का प्रस्तावित कार्यक्रम देवगढ़ में नहीं हो पाया था। गुटबाजी इतनी चरम पर है कि हर कोई अपने चहेते को प्रत्याशी बनता देखना चाह रहा था। इसीलिए जनपद में सदर विधानसभा से सबसे ज्यादा दावेदारों के नाम केवल भाजपा की सीट के लिए सामने आ रहे थे। भाजपा के दोनों घोषित प्रत्याशियों के सामने वोटरों को लुभाने के साथ ही पार्टी की अंदरूनी राजनीति पर नजर रखने की भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed