फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BJP celebrated the death anniversary of Deendayal Upadhyay as dedication day.

Lalitpur News: भाजपा ने दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया

Wed, 12 Feb 2025 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
BJP celebrated the death anniversary of Deendayal Upadhyay as dedication day.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी ने दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। जिला कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।

राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन समाज उत्थान में समर्पित किया। उन्होंने लोगों को एक विचारधारा दी, जिस पर भारतीय जनता पार्टी कार्य कर समाज के प्रत्येक व्यक्ति का जीवनस्तर सुधारने में जुटी है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पंथ ने कहा कि उपाध्याय जी ने उस समय की दो राजनीतिक धाराओं पूंजीवाद और साम्यवाद की कमियों को देखकर बीच का रास्ता खोज एकात्मक मानववाद और अंत्योदय का विचार रखा। कार्यालय प्रभारी शशिशेखर पांडेय ने उनके द्वारा संगठन के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, अनिल जैन अंचल, धर्मेंद्र गोस्वामी, महेश श्रीवास्तव भैया, बलराम सिंह लोधी, देवेन्द्र गुरु, घासी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed